VIDEO: 'नर्क के कुएं' में पहली बार उतरा इंसान, अंदर आ रही थी रहस्यमयी दुर्गंध, मिलीं ये चीजें

नई दिल्ली: दुनिया अजीबो-गरीब चीजों से भरी पड़ी है। बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जिनका पता तो इंसानों ने लगा लिया है, लेकिन उनके रहस्य अभी तक नहीं सुलझ पाए। इसमें एक नाम है यमन में स्थित 'वेल ऑफ हेल' का, जिसे 'वेल ऑफ बरहूत' भी कहा जाता है। वैसे तो ये जगह स्थानीय लोगों को शुरू से डराती आई है, लेकिन वैज्ञानिकों के लिए ये हमेशा से बहुत ही दिलचस्प रही है। (वीडियो-नीचे)

200 फीट से ज्यादा गहरा

200 फीट से ज्यादा गहरा

'वेल ऑफ हेल' का मतलब है नर्क का कुंआ, जहां कोई नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये प्राकृतिक छेद ही नरक का रास्ता है। इन्हीं सब सवालों का जवाब पाने के लिए इसके ऊपर वैज्ञानिक लंबे वक्त से शोध कर रहे थे। जब कुछ खास जानकारी नहीं मिली, तो एक टीम को अंदर भेजने का प्लान बनाया गया। यमन के अल-महरा प्रांत के रेगिस्तान में स्थित इस प्राकृतिक छेद की चौड़ाई 100 फीट और गहराई 200 फीट के करीब है।

जिन रहने की अफवाह

जिन रहने की अफवाह

मीडिया से बात करते हुए एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि उनको उस इलाके में जाने पर बहुत डर लगता है। वो शुरू से सुनते आए हैं कि उसमें जिन (भूत-प्रेत) रहते हैं। इन्हीं सब अफवाहों पर से पर्दा उठाने के लिए ओमान केव एक्सप्लोरेशन टीम (ओसीईटी) के 8 सदस्य इस रहस्यमयी छेद में उतरे, जहां पर उनको हैरान कर देने वाला नजारा दिखा।

सांप के साथ केव पर्ल

सांप के साथ केव पर्ल

मामले में ओमान में जर्मन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के भूविज्ञान प्रोफेसर मोहम्मद अल-किंडी ने कहा कि उनकी टीम अंदर जाने को लेकर उत्सुक थी, जब वो नीचे पहुंचे तो उनको वहां पर कई सांप नजर आए। वो सांप ऐसे थे कि उनको जब तक आप परेशान नहीं करेंगे, तो वो आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उनके अलावा कुछ मृत जानवर और केव पर्ल्स (गुफा के मोदी) वहां पर मौजूद मिलीं।

किस चीज की दुर्गंध?

किस चीज की दुर्गंध?

खोजकर्ताओं के मुताबिक सतह से वो 367 फीट तक नीचे गए थे। वहीं अंदर कुछ दुर्गंध आ रही थी, लेकिन वो मरे हुए जानवरों की ही लग रही थी, हालांकि दुर्गंध का रहस्य ठीक तरीके से नहीं सुलझा। उन्होंने ये भी बताया कि जिस तरह से उन्होंने भूत प्रेतों आदि की बातें सुनी थीं, वैसा वहां पर कुछ नहीं था।

अंदर से लिए सैंपल

अंदर से लिए सैंपल

वहीं खनन और पेट्रोलियम कंसल्टेंसी फर्म के मालिक किंडी ने कहा कि जुनून ने हमें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें लग रहा था कि वहां पर कुछ ऐसा है, जो यमन के इतिहास को सामने लाएगा। फिलहाल उनकी टीम ने अंदर के पानी, चट्टानों, मिट्टी और कुछ मृत जानवरों के नमूने एकत्र किए हैं, लेकिन उसका विश्लेषण नहीं किया गया। जल्द ही इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

सुपर वॉल्केनो है कुंआ?

सुपर वॉल्केनो है कुंआ?

वहीं यमनी अधिकारियों ने जून में मीडिया से कहा था कि गड्डे की गहराई के बारे में क्या है, इसका पता उन्हें नहीं है। उनका अनुमान है कि वो लाखों साल पुराना है, लेकिन नीचे कभी कोई गया नहीं। महरा के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और खनिज संसाधन प्राधिकरण के महानिदेशक सलाह बभैर ने कहा कि उनकी टीम ने अंदर अजीब सी चीजें देखीं। जिसमें कुछ अजीब बदबू आ रही थी। ये एक रहस्यमयी स्थिति है। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि ये कुआं एक सुपर वॉल्केनो है, जो अंततः फट जाएगा, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+