हरमनप्रीत कौर राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री से सम्मानित, रोहित शर्मा अवॉर्ड लेने क्यों नहीं आए?

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान देश की नामी खेल हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस साल जनवरी में घोषित हुए इन पुरस्कारों की सूची में खेल जगत के कुल 9 दिग्गजों को शामिल किया गया था, जिन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष नागरिक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खेल जगत में उनके बेमिसाल योगदान के लिए पद्म श्री सौंपा। महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली हरमनप्रीत के साथ-साथ पैरालंपिक खेलों में देश का सिर ऊंचा करने वाले स्वर्ण पदक विजेता पैरा हाई जंपर प्रवीण कुमार को भी इस सम्मान से विभूषित किया गया।

Harmanpreet Kaur

रोहित शर्मा समेत दिग्गज शामिल

इस साल के पद्म पुरस्कारों के लिए खेल श्रेणी में जिन नौ बड़ी शख्सियतों का चयन किया गया था, उनमें भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के तूफानी खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। हरमनप्रीत का वीडियो राष्ट्रपति के साथ आया था लेकिन रोहित शर्मा दिखाई नहीं दिए। वह रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे।

रोहित शर्मा क्यों नहीं आए

फैंस को उम्मीद थी कि वह 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नजर आएंगे। हालांकि, पहले चरण के इस कार्यक्रम में रोहित शामिल नहीं हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, पद्म पुरस्कार समारोह अलग-अलग चरणों में आयोजित किए जाते हैं और कई पुरस्कार विजेताओं को बाद में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाता है।

अन्य खेलों के प्लेयर्स के नाम भी शामिल

इस वर्ष खेल जगत से जिन प्लेयर्स को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, उनमें पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हाई जंपर प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल था। हॉकी से सविता पूनिया और बलदेव सिंह के नाम थे। भगवानदास रायकवार को मार्शल आर्ट्स के लिए चुना गया था। हालांकि इनमें सभी को आज पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया। जिनका नाम आज के समारोह में था, उनको राष्ट्रपति ने अपने हाथों से अवॉर्ड दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+