Love Story: तलाकशुदा रेणुका से आशुतोष को हुआ था पहली नजर में प्यार,कविता के जरिए किया इजहार-ए-मोहब्बत

Love Story: बॉलीवुड की मेगाहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में पूजा का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली रेणुका शहाणे और हिंदी फिल्मों के हिट विलेन आशुतोष राणा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह है इन दोनों की शादी, दरअसल हिंदी सिनेमा के इस परफेक्ट कपल ने 25 मई को अपनी शादी की 25वीं सालगरिह खास अंदाज में मनाई।

मोहक मुस्कान के मालिक इस कपल ने फिर से शादी रचाई , जिसके वीडियो और फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी की रस्मों को दोबारा निभाया वो भी पूरी शिद्दत और मोहब्बत के साथ।

Love Story

सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में कपल ने दोस्तों और परिवार संग जमकर जश्न मनाया। उन्होंने केक काटा और इस खास मौके की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो कि इस वक्त वायरल हो रही हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी आशुतोष-रेणुका की पहली मुलाकात

आपको बता दें कि आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां पहली नजर में ही आशुतोष अभिनेत्री रेणुका से प्रभावित हो गए थे, उनके दिल ने उसी वक्त सिग्नल दे दिया था कि यही उनकी हमसफर बन सकती हैं क्योंकि दोनों के आचार-विचार और सोचने का तरीका काफी हद तक एक जैसा था। हालांकि रेणुका शहाणे उस वक्त तलाकशुदा थीं और उनकी पहली शादी टूट चुकी थी इसलिए उन्हें दोबारा से रिश्ते मे बंधने के लिए खुद को तैयार करना बहुत मुश्किल था।

Love Story

डायरेक्टर विजय केनकरे से हुई थी रेणुका की पहली शादी

आपको बता दें कि रेणुका की पहली शादी मराठी थिएटर के डायरेक्टर विजय केनकरे से हुई थी जो कि जल्दी ही टूट गई थी। रेणुका और आशुतोष की पहली मुलाकत के बाद दूसरी मीटिंग पूरे 3 महीने के बाद हुई थी लेकिन उन तीन महीनों में आशुतोष को पता चल गया था कि वो रेणुका को प्यार करने लगे हैं लेकिन रेणुका के मन में क्या है इसे जानने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा और जब उन्हें लगा कि शायद वो जैसा सोच रहे हैं वैसा ही रेणुका भी सोच रही हैं तो उन्होंने फोन पर एक कविता के जरिए अपनी दिल की बात कह दी, जिसके जवाब में रेणुका ने उन्हें I LOVE YOU कह दिया।

Love story

25 मई 2001 आशुतोष और रेणुका ने किया प्रेम विवाह

लेकिन रेणुका के मन में शादी को लेकर कुछ संदेह था कि कहीं आशुतोष की फैमिली इस रिश्ते से मना ना कर दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों ने ढाई साल की डेटिंग के बाद बड़ी ही धूम-धाम के साथ 25 मई 2001 को शादी रचाई, आज ये कपल दुनिया के लिए मिसाल है, इस शादी से दोनों को दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।

आशुतोष ने पत्नी रेणुका के लिए लिखी भावुक पोस्ट

अपने इस खास दिन पर आशुतोष ने अपनी पत्नी के लिए एक बेहद ही इमोशनल और लविंग पोस्ट भी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ' आनंद से पूर्ण समय तेज़ी से बीत जाता है, उसके गुज़रने का पता ही नहीं चलता, लगता है जैसे कल की बात थी। देखते ही देखते आज मेरे और परमप्रिय रेणुका जी के विवाह के 25 वर्ष पूर्ण हो गए। आदरणीय रेणुका जी के साथ बीते 25 वर्षों के अनुभव के आधार पर कहता हूं कि विवाह एक दूसरे के व्यक्तित्व को बदलने का नहीं बल्कि एक दूसरे के व्यक्तित्व को बढ़ाने, परिष्कृत करने का कार्य करता है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति पत्नी का एक दूसरे के लिए मात्र प्रेम ही नहीं अपितु परस्पर सम्मान भी आवश्यक होता है। विवाह एक दूसरे के निस्तार और विस्तार में सहायक होने वाला दिव्य संस्कार है जो स्त्री और पुरुष को यह समझाने में सहायक होता है कि "आधी दुनिया आपकी और आधी दुनिया आपकी। दाँव लगाना सीख लो तो सारी दुनिया आपकी॥'जिस स्थान पर दो नदियां आपस में मिलती हैं जहाँ उनका संगम होता है वह स्थान पवित्र तीर्थ माना जाता है। वैसे ही वर्णाश्रम व्यवस्था में गृहस्थाश्रम भी तीर्थ की भाँति होता है। क्योंकि विवाह के पश्चात् दो भिन्न चेतनाएँ अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे से सदा के लिए अभिन्न हो जाती हैं उनका द्वैत भाव समाप्त होकर अद्वैत में रूपांतरित हो जाता है। परमपूज्य गुरुदेव भगवान दद्दाजी की कृपा, माता-पिता, परिजनों के आशीर्वाद एवं स्नेही मित्रों की शुभकामना-सद्भावना ही हमारे जीवन का आधेय है। मैं उस परमसत्ता के प्रति अनुग्रह के भाव से भरा हुआ हूं जिसने मुझे और परमप्रिय रेणुका जी को अपनी जीवन यात्रा में एक दूसरे का सहगामी, अनुगामी और अग्रगामी बनने का अवसर प्रदान किया। कृपा बनी रहे सादर प्रणाम~#रेणुका_आशुतोष_राना 🌹❤️🙏😊'

Love story

कौन हैं आशुतोष राणा?

आशुतोष राणा का पूरा नाम आशुतोष रामनारायण नीखरा है , 10 नवंबर 1967 को गाडरवारा, मध्य प्रदेश में जन्मे आशुतोष एक्टर, कवि, टेलीविज़न प्रेज़ेंटर, लेखक और सिंगर हैं अपने एक्टिंग करियर के अलावा, वह एक लेखक और समाजसेवी भी हैं। उन्होंने सागर, मध्य प्रदेश स्थित डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय से स्नातक किया है और वो 'मौन मुस्कान की मार' और 'रामराज्य' जैसी चर्चित किताबें भी लिख चुके हैं।

कौन हैं रेणुका शहाणे?

रेणुका शहाणे हिंदी और मराठी फ़िल्मों और कई टेलीविज़न कार्यक्रमों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्हें मुख्य रूप से दूरदर्शन के टीवी शो 'सुरभि' (1993-2001) की सह-प्रस्तुतकर्ता के रूप में जाना जाता है। शहाणे ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म 'हच सुनबैचा भाऊ' से की थी। 1994 मेंरेणुका को फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में अभिनय करने का अवसर मिला, जिसने रेणुका को पूजा के रूप में घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

यह पढ़ें:Dharmendra Pradhan Love Story: 'डिबेट करते-करते दिल हार बैठे थे शिक्षा मंत्री', कौन हैं पत्नी मृदुला ठाकुर?
यह पढ़ें:Dharmendra Pradhan Love Story: 'डिबेट करते-करते दिल हार बैठे थे शिक्षा मंत्री', कौन हैं पत्नी मृदुला ठाकुर?
यह पढ़ें:Rajeev Khandelwal: टीवी के सुजल की असली 'कशिश' कौन? शादी करके तोड़ा था लड़कियों का दिल, दिलचस्प है Love Story
यह पढ़ें:Rajeev Khandelwal: टीवी के सुजल की असली 'कशिश' कौन? शादी करके तोड़ा था लड़कियों का दिल, दिलचस्प है Love Story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+