Year Ender 2023: सीमा हैदर से लेकर मिथिलेश भाटी तक... इस साल आम से यूं खास बन गए ये लोग

Year Ender 2023: साल 2023 काफी मायनों में खास रहा है। चंद्रयान 3 मिशन के सक्सेसफुल होने से लेकर क्रिकेट की दुनिया तक... ये साल काफी शानदार रहा है।

लेकिन इन सब चीजों के परे कई आम लोग भी थे, जिन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं। ये लोग ऐसे थे, जो आम से कब खास बन गए पता ही नहीं लगा। ऐसे में चलिये नजर डालते हैं उन लोगों पर, जो इस साल किसी ना किसी खास वजह से सुर्खियों में रहे।

Year Ender 2023

सीमा हैदर
इस साल जो एक नाम लोगों की जुबां पर छाया रहा, वो नाम था सीमा हैदर का। भारत के सचिन मीणा ने पाकिस्तान की सीमा हैदर से शादी की। सीमा भारत आकर रहने लगी। हैरानी की बात थी कि वो बिना दस्तावेजों के भारत आई।

अब सीमा हैदर उत्तर प्रदेश में अपने पति सचिन के साथ रह रही हैं। साल 2019 में उन्हें पबजी खेलते हुए सचिन से प्यार हो गया था। इसके बाद वो 13 मई को भारत पहुंची और सचिन के साथ ही रहने लगीं। हालांकि, सीमा को गिरफ्तार भी किया और उनसे पूछताछ भी हुई। मगर सीमा को फिर छोड़ दिया गया।

मिथिलेश भाटी
सचिन को लप्पू और झींगुर बताने वाली मिथिलेश भाटी का नाम तो आपने सुना ही होगा। नाम ना भी सुना हो तो ये लप्पू और झींगुर शब्द तो जाहिर तौर पर सुने होंगे। मिथलेश भाटी ने ऐसे ऐसे बयान दिए, जिन्हें सुनने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए।

अंजू
सीमा हैदर के बाद अगर कोई मीडिया में छाया तो वो थी अंजू। अंजू भारतीय महिला हैं, जो अपने फेसबुक वाले प्यार से मिलने पाकिस्तान गईं और फिर वहीं जाकर नसरुल्लाह नाम के शख्स के साथ शादी रचा ली। इसके बाद उन्होंने अपना धर्म भी बदल दिया और अब वे भारत में ही रह रही हैं। हालांकि, वे कब पाकिस्तान जाएंगी इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

मयंक
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले मयंक ने भी इस साल जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। इसी साल कौन बनेगा करोड़पति के जरिये चर्चा में वे आए। नवंबर में ही मयंक ने केबीसी जूनियर में एक करोड़ रुपये जीते थे।

जैसमीन कौर
जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव मीम्स तो आपको याद ही होगा। ये ऐसा फैला कि सेलेब से लेकर हर कोई तक इसपर वीडियोज बनाने लगा। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी इसपर रील बनाया जिसपर रिकॉर्डतोड़ व्यूज आए। जैसमीन कौर की बात करें तो वे बुटीक चलाती हैं। कुर्ती वगैरह के वीजियोज वे अकसर सोशल मीडिया पर भी डालती रहती हैं।

अपने बुटीक के आउटफिट्स के बारे में ही बताते हुए उन्होंने जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव डायलॉग का इस्तेमाल किया था। लेकिन देखते ही देखते ये डायलॉग रातोंरात वायरल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+