जब एक बत्तख से हार गया बाघ, वीडियो में देखिए उसकी ताकत
बाघ और बत्तख की लड़ाई में जीत बत्तख की हुई। इस वीडियो को देखने के बाद दंग रह जाएंगे आप 400000 लोगों ने देखा ये वीडियो।
नई दिल्ली। अगर आपसे कहा जाए कि बत्तख और बाघ में कौन है ताकतवर तो आप क्या कहेंगे। यकीनन आप कहेंगे कि बाध बत्तख के मुकाबले कई गुना अधिक ताकतवर है, लेकिन जो वीडियो आपको आज हम दिखा रहे हैं उसे देखने के बाद आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। जी हां आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि बाघ और बत्तख की लड़ाई में एक साधारण सा बत्तख जीत गया।

वीडियो ऑस्ट्रेलिया के वाइल्ड लाइफ पार्क का है, जहां बाघ और बत्तख की लड़ाई में बत्तख से बाघ को हरा दिया। बत्तख पानी में तैर रहा था कि तभी अचानक बाघ ने उसपर हमला कर दिया, लेकिन बत्तख ने फुर्ती से न केवल खुद को बचाया बल्कि बाघ को खूब पानी पिलाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाघ बार-बार उस बत्तख का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन बत्तख अपनी चालाकी से उसे खुद को पकड़ने नहीं देता।
लोगों को बाघ और बत्तख की ये लड़ाई खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो को सैमबायो वाइल्ड लाइफ पार्क ने अपलोड किया है। वीडियो अपलोड किए जाने के बाद इसे 400,000 बार देखा जा चुका है ,जबकि इसे करीब 5,000 लोगों ने पसंद किया है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications