दुनिया की सबसे वजनी महिला का ऑपरेशन सफल, कम होगा 120 किलो

मिस्त्र की रहने वाली इमान का ऑपरेशन मुंबई के सैफी अस्पताल में हुआ। इस ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों को उम्मीद है कि उनका वजन 120 किलो तक कम होगा।

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद का ऑपरेशन सफलतापूर्व खत्म हो गया है। मिस्त्र की रहने वाली इमान का ऑपरेशन मुंबई के सैफी अस्पताल में हुआ। इस ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों को उम्मीद है कि इमान अपना वजन 120 किलो तक कम कर सकेगी।

 World's Heaviest Woman Eman Ahmed Flew To Mumbai On Modified Plane. Surgery Done

मिस्र की रहने वाली इमान फरवरी से ही मुंबई के सैफी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां मंगलवार को इनकी सर्जरी की गई। 37 साल की इमान का वजन 468 किलो था। वो पिछले 2 दशकों से घर में कैद था, क्योंकि नो चल फिर नहीं सकती थी। 11 साल की उम्र के बाद इमान का वजन बढ़ना शुरू हुआ और फिर उसके बाद वो कभी चल फिर न सकी। 11 साल की उम्र के बाद वो लगातार बिस्तर पर ही है।

इमान ने इंटरनेट के जरिए मुंबई के डॉक्टर मुफ्फ्जल लकड़ावाला से खुद का इलाज करने की खवाहिश जाहिर की थी। डॉ. लकड़ावाला ने उसे नाउम्मीद नहीं किया और इमान की मदद करने को तैयार हो गए। विदेश मंत्रालय की मदद से इमान को फरवरी में मुंबई के सैफी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार को डॉक्टर्स ने हाई रिस्क लेते हुए उनकी बेरिएट्रिक सर्जरी की है। इस सर्जरी से उनका वजन करीब 120 किलो कम हुआ है।

डॉक्टरों के मुताबिक पिछले एक महीने से चल रहे ट्रीटमेंट के बाद पिछले हफ्ते इमान अपने पैरों पर खड़ी होने में कामयाब हुईं और अपने टोस को टच कर पाईं थीं। इसे देखकर डॉक्टरों ने तुरंत ही उनका ऑपरेशन करने की सोची और सफलतापूर्वक उनका ऑपरेशन खत्म हुआ। डॉक्टर्स ने लेप्रोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रक्टोमी का सहारा लेते हुए इमान के पेट के दो तिहाई हिस्से को हटा दिया है। ऑपरेशन के दौरान उनके शरीर से गॉल ब्लैडर को भी हटा दिया गया। अब डॉक्टर्स को उम्मीद है कि इमान 45 दिनों के अंदर ही फ्लूड रीडक्शन से 100 किलो तक और वजन कम कर सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+