World Water Day: बेहद खास हैं पहाड़ों की रानी मसूरी के ये 5 मशहूर वॉटर फॉल्स, जानें पहाड़ के पानी की खासियत...

विश्व जल दिवस के मौके पर बात करते हैं पहाड़ों की रानी मसूरी के पांच मशहूर वॉटर फॉल्स के बारे में, जो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी मशूहर हैं।

Mussoorie

World Water Day: जल ही जीवन है... ये बात आपने कई लोगों को कहते सुनी होगी। मनुष्यों की बात हो या फिर जीव जंतुओं की... जल सभी के लिए बेहद अहम है। हमारे देश में पानी के महत्व पर कई तरह की कहानियां मशहूर हैं। कई जगहें भी ऐसी हैं, जहां के घाट या गधेरों में बहने वाले पानी की अपनी अलग ही विशेषता है। बात अगर उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट स्थल पहाड़ों की रानी मसूरी की करें, तो मसूरी में पानी के कई स्रोत हैं, जो आज लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। चलिये बात करते हैं मसूरी में मौजूद पानी के इन खूबसूरत स्रोतों के बारे में...

पहाड़ों की रानी मसूरी अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। देश विदेश से यहां पर्यटक अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं। गर्मियों में मसूरी का खुशनुमा मौसम सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। गर्मियों में यहां पानी के स्रोतों के आस-पास सैलानियों का जमावड़ा लग जाता है। विश्व जल दिवस के मौके पर हम बात कर रहे हैं मसूरी और आसपास के जल स्रोतों के बारे में, जिनमें भट्टा फॉल, झड़ीपानी फॉल, शिखर फॉल, सहस्त्रधारा, मौसी फॉल काफी मशहूर हैं।

सहस्त्रधारा
मसूरी की ओर आते हुए पड़ने वाला ये वॉटरफॉल कई मायनों में बेहद खास है। सहस्त्रधारा में देश-विदेश से सैलानी घूमने आते हैं। यहां की खासियत गंधक का पानी है। यही कारण है कि लाखों की संख्या में लोग इस पानी में नहाने के लिए यहां का रुख करते हैं। हालांकि, मौजूदा समय में गंधक के पानी का स्त्रोत काफी छोटा हो गया है। माना जाता है कि इस पानी के स्नान से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।

Mussoorie

भट्टा फॉल्स
भट्टा फॉल भट्टा गांव के पास स्थित है। ट्रैकिंग लवर्स के लिए तो भट्टा फॉल किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के पानी की बात की जाए, तो कितनी भी तड़कती भड़कती गर्मी हो, यहां का पानी हमेशा एकदम ठंडा रहता है। जाहिर तौर पर भट्टा फॉल मसूरी के लिए किसी नेचर गिफ्ट से कम नहीं है। भट्टा फॉल में कमर्शियलाइजेशन इतना ज्यादा नहीं है और यही कारण है कि यहां का पानी एकदम स्वच्छ और शीतल है।

Mussoorie

झड़ीपानी फॉल्स
मसूरी की मशहूर प्लेस मॉल रोड की ओर आते हुए रास्ते में पड़ने वाला झड़ीपानी फॉल बेहद खूबसूरत है। ये फॉल मेन रोड से भी 5-6 किलोमीटर की दूरी पर है। इस फॉल की खूबसूरती ही इसे अन्य पानी के स्रोतों से अलग बनाती है। इस फॉल के बारे में बहुत से लोगों को आज भी जानकारी नहीं है। क्योंकि ये व्यवसायीकरण से एकदम अछूता है। इस फॉल के आस-पास एक टी शॉप तक नहीं है।

Mussoorie

मौसी फॉल्स
अगर आपको प्रकृति की खूबसूरती का बेहद करीब से लुत्फ उठाना है, तो मौसी फॉल्स शानदार विकल्प हो सकता है। प्राकृतिक दृश्यों से सराबोर ये फॉल बेहद खूबसूरत है। इस फॉल के बीचोंबीच भगवान शिव का मंदिर भी है। शिवलिंग के ऊपर गिरता पानी इस मंदिर को और भी खूबसूरत बनाता है। इस वॉटरफॉल को देखने के लिए अकसर श्रद्धालु आया करते हैं। भगवान शिव के दर्शन के साथ वे इस वॉटरफॉल का लुत्फ भी उठाते हैं।

शिखर फॉल्स
मसूरी आते हुए रास्ते में पड़ने वाला ये फॉल प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। स्थानीय लोगों से लेकर देश विदेश से पर्यटक तपती गर्मियों में इसका मजा लेने यहां आते हैं। शिखर फॉल ट्रैकिंग लवर्स के लिए बेहद शानदार जगह है। यहां का शीतल पानी तपती गर्मियों में सैलानियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिखर फॉल का साफ पानी सैलानियों को हर साल गर्मियों में अपनी ओर आकर्षित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+