क्या 9 फीट से भी ज्यादा लंबा है ये आदमी? बोला- हर महीने बढ़ रही है लंबाई, डॉक्टरों ने भी पकड़ा माथा

7 फीट 4 इंच तक बढ़ने के बाद भी घाना के एक शख्स की हाइट हर महीने बढ़ ही रही है। डॉक्टर्स भी इस बात को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

Credit: Youtube/JoyNews

वैसे तो दुनिया के सबसे लंबे जीवित आदमी का खिताब तुर्की में रहने वाले 40 साल के सुल्तान कोसेन के नाम है। कोसेन की लंबाई 8 फीट 2.8 इंच है। लेकिन इन दिनों अफ्रीकी देश घाना में रहने वाला एक शख्स अपनी हाइट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। उत्तरी घाना के स्थानीय अस्पताल ने सुलेमान अब्दुल सालेद की हाइट 9 फीट 6 इंच बताई है। हालांकि, जब एक रिपोर्टर ने उनकी हाइट नापी तो ये 7 फीट 4 इंच निकली। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि शख्स की हाइट दिन ब दिन बढ़ ही रही है और इस बात को लेकर डॉक्टर्स भी चिंता जता रहे हैं।

दिन ब दिन बढ़ रहा सालेद का कद

दिन ब दिन बढ़ रहा सालेद का कद

घाना में रहने वाले सालेद अपनी हाइट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सालेद का कहना है कि मैं अब भी बढ़ रहा हूं। 7 फीट 4 इंच तक बढ़ने के बाद भी हर तीन से चार महीने में सालेद का कद बढ़ जाता है। उनका कहना है कि अगर आप मुझे तीन से चार महीने बाद देखेंगे तो पता चलेगा कि मेरी हाइट कितनी बढ़ी है।

असामान्य तरीके से बढ़ रहा कद

असामान्य तरीके से बढ़ रहा कद

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी हाइट को लेकर सुर्खियों में बने सालेद को कुछ साल पहले गिगैनटिज्म नामक बीमारी हुई थी। इस बीमारी की वजह से ही उनका कद असामान्य तरीके से बस बढ़ता ही जा रहा है। अपने बढ़ते कद की वजह से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्हें अपना चेकअप करवाने के लिए हर महीने डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ते हैं।

अब नहीं रुक रहा सालेद का कद

अब नहीं रुक रहा सालेद का कद

सालेद जब डॉक्टर के पास गए और अस्पताल में उनकी हाइट नापी गई, तो वहां कर्मी भी उनकी बढ़ती लंबाई को देखकर चौंक गए। उन्होंने कहा कि वे हाइट स्केल से भी ज्यादा लंबे हो चुके हैं। वहीं सालेद का कहना है कि उनका कद अब रुक ही नहीं रहा है। बस बढ़े ही जा रहा है।

टेढ़ी हो रही है रीढ़ की हड्डी

टेढ़ी हो रही है रीढ़ की हड्डी

वहीं सालेद के बढ़ते कद को लेकर डॉक्टर्स भी काफी चिंता जता रहे हैं। वहीं, सालेद का कहना है कि उनकी हाइट आस-पास के कई घरों से भी लंबी हो गई है। दीवार से जब लंबाई नाप रहे थे, तो उन्हें मुश्किल से एक ऊंची इमारत मिली, जिससे उनका कद मापा जा सका। सुलतान को मारफान सिंड्रोम भी है, जिसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+