दुनिया की सबसे महंगी लिप आर्ट, होंठों पर लगाए 126 डायमंड, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। मेकअप करना हमेशा से लड़कियों को पसंद रहा है। धीरे-धीरे मेकअप ने आर्ट का रूप ले लिया। नेल आर्ट, हेयर स्टाइल आर्ट, लिप आर्ट और न जाने क्या-क्या? ऑस्ट्रेलिया के एक आर्टिस्ट ने इसी आर्ट को लेकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दुनिया के सबसे महंगे लिप आर्ट का रिकॉर्ड। ऑस्ट्रेलिया के रॉज़ेंड्रॉफ डायमंड ज्वैलर्स ने मॉडल के होंठों पर 3.78 करोड़ रुपए के हीरे लगाकर अनोखा और अब तक का सबसे महंगा लिप आर्ट किया और गिनीज बुक में अपना नाम शामिल करवा लिया। 126 हीरे होठों पर लगाकर मेकअप आर्टिस्ट ने ये रिकॉर्ड बनाया।

Most valuable lip art का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के रॉज़ेंड्रॉफ डायमंड ज्वैलर्स ने अनोखा और सबसे महंगा लिप आर्ट कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया। ज्वैलर्स के नाम पर Most valuable lip art का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इसके लिए मॉडल के होठों को 126 चमचमाते हीरों से सजाया गया, जिसकी कीमत करीब 3.78 करोड़ रुपए आंकी गई।

50वीं सालगिरह पर बनाया रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ज्वैलर्स ने ये रिकॉर्ड बनाया। रॉज़ेंड्रॉफ डायमंड ज्वैलर्स ने अपनी 50वीं सालगिरह पर इस रिकॉर्ड को बनाया। कंपनी की संस्थापना 1963 में हुई थी।रॉज़ेंड्रॉफ को खास डायमंड ज्वैलर्स के तौर पर जाना जाता है। अपनी 50वीं सालगिरह को खास बनाने के लिए इस अनोखे लिप आर्ट को तैयार करने की कोशिश की गई, जिसमें 126 डायमंड मॉडल के होठों पर सजाए गए। इस काम को अंजाम जिया मेकअप आर्टिस्ट चार्ले मैक ने। इस बेशकीमती होठों को सजाने में चार्ले को करीब ढ़ाई घंटे का समय लगा।

हीरे से सजाए होंठ
मेकअप आर्टिस्ट ने सबसे पहले मॉडल के होठों पर ब्लैक लिपस्टिक लगाकर उसमें 22.92 कैरेट के 126 हीरे सजाए। ये सारे डायमंड रॉज़ेंड्रॉफ ज्वैलर्स ने खासपर पर डिजाइन किए थे। इस बेशकीमतों होठों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात की गई थी। वहीं रॉज़ेंड्रॉफ ने खुद मॉडल के होठों से सारे डायमंड निकाले। इस काम के लिए उन्हें लंबा वक्त लगा। लंबे समय तक रिसर्च के साथ-साथ डिजाइन पर काम करने में उन्हें काफी वक्त देना पड़ा, जिसके बाद आखिरकार उन्हें दुनिया के सबसे महंगे लिप आर्ट का रिकॉर्ड बनाने में सफलता मिली। इस रिकॉर्ड को बनाकर रॉज़ेंड्रॉफ काफी खुश हैं।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications