PICS: किंग कोबरा और अजगर के बीच हुई खूनी भिड़ंत, देखिए फिर क्या हुआ दोनों का अंजाम

Recommended Video

    Bizarre: King Cobra and Python के बीच Fight और ये हुआ अंजाम । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। क्या आपने कभी दो सांपों की लड़ाई देखी है? अगर हां तो आप जानते होंगे की उनकी लड़ाई किस कदर खतरनाक होती है। इस लड़ाई में जब तक किसी एक सांप की मौत नहीं हो जाती कोई भी पीछे हटने को तैयार नजर नहीं आता है। अब आप सोचिए अगर ये लड़ाई सबसे खतरनाक माने जाने वाले किंग कोबरा और अजगर के बीच हो तो अंजाम किसकदर खतरनाक हो सकता है। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें किंग कोबरा और अजगर के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिली है। इनकी तस्वीरों को देखकर साफ नजर आ रहा है कि दोनों ही एक दूसरे की खून के प्यासे हो चुके हैं। आखिर इस लड़ाई का हश्र क्या हुआ पढ़िए आगे...

    जब भिड़ गए किंग कोबरा और अजगर

    जब भिड़ गए किंग कोबरा और अजगर

    किंग कोबरा और अजगर के बीच खतरनाक लड़ाई जो तस्वीर सामने आई है उसमें दोनों ही एक दूसरे को मात देने की कवायद कर रहे हैं। जहां एक ओर किंग कोबरा अपनी फुफकार से अजगर को मारना चाहता है, वहीं अजगर भी किंग कोबरा को दबोचने की कोशिश कर रहा है। दोनों एक दूसरे बिल्कुल लिपटे हुए हैं और किसी भी कीमत में अपनी जीत पक्की करना चाहते हैं।

    देखिए खूनी संघर्ष का क्या हुआ अंजाम

    देखिए खूनी संघर्ष का क्या हुआ अंजाम

    इस रोमांचकारी लड़ाई में आखिरकार किंग कोबरा अजगर के शरीर में अपने जहरीले दांत गड़ा देता है। जब किंग कोबरा के जहर का असर हो उतनी देर में अजगर भी जवाबी हमले की पूरी कोशिश करता है। अजगह ने भी किंग कोबरा को पूरी तरह से अपनी जकड़ में ले लिया। अजगर की जकड़ इतनी मजबूत थी कि किंग कोबरा खुद को उससे छुड़ाने की हरसंभव जद्दोंजहद करता रहा लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

    किंग कोबरा और अजगर दोनों की हो जाती है मौत

    किंग कोबरा और अजगर दोनों की हो जाती है मौत

    इस खूनी संघर्ष में आखिरकार किंग कोबरा को अजगर की जकड़ से कोई राहत नहीं मिलती है। आखिर में उसकी मौत हो जाती है। दूसरी ओर अजगर भी नहीं बच पाता, उसके शरीर में किंग कोबरा के जहरीले दांतों का विष पूरी तरह से फैल जाता है। आखिरकार उसकी भी मौत हो जाती है। दो खतरनाक सांपों के खूनी संघर्ष की ये तस्वीरें वेड नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+