ये है दुनिया की सबसे शापित गुड़िया, जिसने भी रखा वो हो गया बर्बाद, एक शख्स को सिर्फ तस्वीर लेना पड़ा भारी

प्लोरिडा के ईस्ट मार्टेलो म्यूजियम में आज भी एक ऐसी शापित गुड़िया मौजूद है, जिसके बारे में जानकर आप भी एक बार को हैरान रह जाएंगे। इस गुड़िया की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

Cursed Doll: इस दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में हमने या तो फिल्मों या फिर सिर्फ कहानियों में ही सुना होता है। फिल्मों में ही इनके बारे में सुनकर या इन्हें देखकर कितनी हैरानी होती है। जरा सोचिये अगर ऐसी चीजें या फिर ऐसे वाकये असल जिंदगी में भी हों तो, ये कितना शॉकिंग होगा। अकसर फिल्मों में शापित चीजों के बारे में दिखाया जाता है। कहानियों में भी आपने कई ऐसी शापित चीजों के बारे में सुना होगा। लेकिन प्लोरिडा के ईस्ट मार्टेलो म्यूजियम में आज भी एक ऐसी शापित गुड़िया मौजूद है, जिसके बारे में जानकर आप भी एक बार को हैरान रह जाएंगे। इस गुड़िया की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

नौकर ने दी थी गुड़िया

नौकर ने दी थी गुड़िया

गुड़िया की कहानी शुरू होती है रॉबर्ट यूजीन ओटो के घर से। जिसके नौकर ने साल 1906 में उसे ये गुड़िया दी थी। बताया जाता है कि नौकर काला जादू करता था और उसे रॉबर्ट का परिवार बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसके बाद उसने गुड़िया पर काला जादू कर इसे रॉबर्ट को दिया।

गुड़िया लेकर खुश हुूआ रॉबर्ट

गुड़िया लेकर खुश हुूआ रॉबर्ट

रॉबर्ट काफी छोटा था। ऐसे में गुड़िया मिलने पर वो काफी खुश हुआ। 'आज तक' की खबर के मुताबिक रॉबर्ट ने धीरे-धीरे उस गुड़िया से दोस्ती कर ली और उसे अपना बेस्ट फ्रेंड बना लिया। रॉबर्ट गुड़िया से इतना प्यार करता था कि उसे शॉपिंग पर अपने साथ लेकर जाता था और उसके लिए अलग-अलग कपड़े खरीदता था।

धीरे-धीरे बदली चीजें

धीरे-धीरे बदली चीजें

लेकिन धीरे-धीरे सब बदलता चला गया। रॉबर्ट की नजदीकियां गुड़ियां से बढ़ती गईं लेकिन हालात भी अजीब होते गए। रॉबर्ट के घर पर अकसर चीजें बिखरी हुई होती थीं। कमरे में सब उथल-पुथल हो रखा होता था। मां-बाप के पूछने पर रॉबर्ट कहता था कि ये सब गुड़िया ने किया है लेकिन उसकी बातों पर कोई यकीन नहीं करता था।

चिल्लाने लगा रॉबर्ट

चिल्लाने लगा रॉबर्ट

एक दिन रॉबर्ट ने देखा कि आधी रात को गुड़िया उसके बगल में होने की बजाय बेड पर बैठी है और उसे लगातार घूर रही है। ऐसा देखकर रॉबर्ट के पसीने छूट गए और वो चिल्लाने लगा। देखते ही देखते उसके कमरे का सारा सामान बिखरने लगा। सब हवा में उड़ने लगा। ये सब देखकर रॉबर्ट के मां-बाप अंदर आए, तो रॉबर्ट एक कोने में डरा सहमा सा दुबका हुआ था और गुड़िया बेड पर थी। धीरे धीरे पड़ोसियों को भी अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देने लगीं। रॉबर्ट के रूम में वे उसे और गुड़िया को बातें करते भी देखा करते थे।

पूरे शहर में हुई चर्चा

पूरे शहर में हुई चर्चा

गुड़िया के बारे में सबको पता चल गया और पूरे शहर में इसकी चर्चाएं होने लगीं। फिर खुद रॉबर्ट के माता-पिता भी परेशान हो गए। इसके बाद रॉबर्ट के माता-पिता ने एक दिन उस गुड़िया को एक बॉक्स में डाल दिया। रॉबर्ट भी पढ़ने न्यूयॉर्क चला गया उसकी गर्लफ्रेंड बनी और फिर उसने शादी कर ली। रॉबर्ट उस गुड़िया को भूला नहीं था।

फिर घर ले आया रॉबर्ट

फिर घर ले आया रॉबर्ट

रॉबर्ट अपने नए घर में उस गुड़िया को ला गया और एक बार फिर वहां अजीबोगरीब चीजें होने लगीं। रॉबर्ट की पत्नी भी इस चीज से परेशान हो गई। पड़ोसी और रिश्तेदार भी परेशान रहने लगे। रॉबर्ट के सिवा सबको अजीब आवाजें सुनाई देती थीं। इसके बाद साल 1974 में रॉबर्ट की मौत हो गई।

अब कहां है शापित गुड़िया?

अब कहां है शापित गुड़िया?

रॉबर्ट का घर किसी और ने खरीद लिया और उस परिवार को ये गुड़िया मिली। लेकिन इस परिवार में छोटी बच्ची ने बताया कि गुड़िया उसकी जान लेना चाहती है। इसके बाद साल 1994 में बच्ची के मां-बाप ने उस गुड़िया को फ्लोरिडा के ईस्ट मार्टेलो म्यूजियम में डोनेट कर दिया।

नहीं थमा गुड़िया का आतंक

नहीं थमा गुड़िया का आतंक

लेकिन म्यूजियम में भी इस गुड़िया का आतंक नहीं थमा और वहां की चीजें बिखरी हुई मिलने लगीं। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी अगर इस गुड़िया की इजाजत के बगैर तस्वीर लेता है तो उसके साथ बुरा होता है। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक एक बार एक शख्स ने इस गुड़िया के साथ तस्वीर ली तो उसके कैमरे से तस्वीरें ही डिलीट हो गईं। शख्स ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि अगर इसके साथ फोटो लेनी है, तो इजाजत लेनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+