एक्स ब्वॉयफ्रेंड के घर के बाहर बैठी रही लड़की, पैचअप के लिए ढूंढा ये अनोखा तरीका, VIDEO
एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से पैचअप करने का जो अनोखा तरीका ढूंढा, वो इंटरनेट पर लोगों को खूब इंप्रेस कर रहा है।
कहते हैं प्यार में लोग किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। इश्क में हदें पार करने से भी लोग पीछे नहीं हटते। कुछ ऐसा ही ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद एक लड़की ने किया। ये लड़की अपने नाराज ब्वॉयफ्रेंड को मनाने के लिए उसके घर के बाहर बैठ गई, ताकि डेटिंग एप बंबल पर उसके साथ मैच कर पाए। ब्वॉयफ्रेंड को मनाने और उसके साथ पैचअप करने के लिए लड़की का ये तरीका अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों को उस लड़की का ये तरीका काफी पसंद आ रहा है।

ब्वॉयफ्रेंड से हो गया था ब्रेकअप
प्यार में लड़ाइयां होनी बेहद आम बात है। कोई ऐसा कपल नहीं, जिनके बीच लड़ाइयां नहीं होती हों। फिर अपने पार्टनर को लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। लेकिन इस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से पैचअप करने का जो अनोखा तरीका ढूंढा, वो इंटरनेट पर लोगों को खूब इंप्रेस कर रहा है।

महिला को सूझी अनोखी तरकीब
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर के बाहर बैठी रही ताकि डेटिंग ऐप बंबल पर उसके साथ मैच कर सके। महिला का ये तरीका काम कर गया और ब्वॉयफ्रेंड संग मैच कर गया।

चीजें ठीक करने का हुआ अहसास
दरअसल ब्वॉयफ्रेंड के साथ लड़ाई के बाद 24 साल की महिला को एहसास हुआ कि, उसे चीजें ठीक करनी है। इसके बाद महिला को एक तरकीब सूझी और उसने इस काम के लिए बंबल डेटिंग एप का सहारा लिया।

महिला ने डेटिंग एप पर बिताए 45 मिनट
लेकिन ये काम इतना भी आसान नहीं था। महिला को डेटिंग एप पर 45 मिनट बिताने पड़े, जिस दौरान वो सिर्फ अपने ब्वॉयफ्रेंड को ही ढूंढती रही। इसके बाद फाइनली उसे एप पर अपना एक्स ब्वॉयफ्रेंड मिला। इसके बाद दोनों का पैचअप हो गया।

क्या बोली महिला?
खुशी की बात तो ये है कि अब कपल ने सगाई कर ली है। महिला ने कहा कि ये होना ही था। टिकटॉक वीडियो में महिला ने कहा कि मैं परेशान हो गई थी और मैंने उसके अपार्टमेंट के बाहर 45 मिनट तक एप पर स्वाइप किया, जब तक कि वो मुझे मिल नहीं गया।

लोगों को पसंद आई तरकीब
महिला ने कहा कि जुलाई के महीने में हम शादी करने जा रहे हैं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि हमारे बीच सब ठीक हो गया। महिला ने रिंग के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। महिला के खुलासे के बाद लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोग महिला की इस तरकीब पर अपनी राय खुलकर रख रहे हैं।

महिला के वीडियो पर प्यार लुटा रहे लोग
एक यूजर ने महिला का वीडियो देखने के बाद कहा कि वो जानती थी कि वो क्या चाहती है। वहीं एक अन्य ने कहा कि यही आपकी प्रतिज्ञा होनी चाहिए। लोग महिला के फैसले पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार करके ही कोई महान बन सकता है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications