OMG अब बिना मर्दों के भी औरतें पैदा कर सकेंगी बच्चे
नयी दिल्ली। अगर हम ये कहे कि आने वाले वक्त में इंसानी बच्चे बिना मर्दों के भी पैदा हो सकेंगे, तो आप इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे। अगर ऐसा है तो जरा इस खबर को पढ़िए। दरअसल वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब बिना इंसानी स्पर्म के भी बच्चे पैदा किए जा सकेंगे। ये दावा किया है चीन के वैज्ञानिकों ने। चीनी वैज्ञानिकों की माने तो अब बिना मर्दों के भी इंसान बच्चे पैदा कर सकेंगे।

यानी अब बच्चे पैदा करने के लिए इसके लिए उन्हें किसी इंसानी स्पर्म की जरूरत नहीं होगी। दरअसल अब वैज्ञानिक अपने प्रयोगशालाओं में ही स्पर्म बना रहे हैं। उनका दावा है कि वो इस कृत्रिम स्पर्म को औरत के शरीर में पहुंचाकर बच्चे पैदा करने की तकनीकी विकसित कर चुके हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने इसका प्रयोग चूहों पर किया। उन्होंने लैब में ऐसे चूहे पैदा भी कर दिए हैं, जो कृत्रिम स्पर्म से पैदा हुए।
वो अब इसे इंसानों पर प्रयोग करने वाले हैं। उनका दावा है कि स्टेम सेल तकनीकी को वहां तक पहुंचा दिया है, जहां अबतक प्रकृति का एकाधिकार माना जाता था। इस प्रयोग के बाद जो मर्द अबतक बच्चे पैदा करने में सक्षम नहीं थे, उनका इलाज हो सकेगा। आप को बता दें कि नानजिंग चिकित्सा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने डॉ जिआहाओ शा की अनुवाई में इस प्रयोग को अंजाम दिया। हलांकि चीनी वैज्ञानिकों के इस दावे को ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने खारिज नहीं किया है। उनकी दली है कि चूहे के स्पर्म तैरते नहीं है, जबकि इंसानी स्पर्म तैरकर आगे का सफर पूरा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications