आसमान में फिर से महिला को दिखा 'एलियंस का यान', कुछ ही सेकेंड बाद हुआ गायब
नई दिल्ली, 23 मार्च: क्या पृथ्वी को छोड़कर किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन है? क्या आसमान में दिखने वाली रहस्यमयी चीजें एलियंस का यान होती हैं? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों से अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा जैसे देशों में एलियंस के यान यानी यूएफओ देखे जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसी सही मानते हैं, तो कुछ इस प्रोपगेंडा। कुछ महीनों पहले कनाडा की एक महिला ने भी एलियंस के यान को देखने का दावा किया था।

कुछ पल में हुई गायब
कनाडा के ओंटारियो के नॉर्थ बे में रहनी वाली नोएल किपेन के मुताबिक उनको आसमान में एक रहस्यमयी चीज दिखी थी। आमतौर पर फाइटर जेट लंबे होते हैं, लेकिन वो रहस्यमयी वस्तु गोल आकार की थी। जिस वजह से वो चौंक गईं। जब तक वो किसी दूसरे को वो चीज दिखाती तब तक वो गायब हो चुकी थी, लेकिन वो उसकी तस्वीरें लेने में कामयाब रहीं।

पास में है कैनेडियन फोर्सेज का बेस
डेली स्टार से बात करते हुए नोएल ने कहा कि जिस जगह पर वो थीं, वहां से कुछ दूरी पर कैनेडियन फोर्सेज का बेस है। जिस वजह से वहां पर सैन्य विमान आते-जाते रहते हैं। उस दिन वो आसमान में सैन्य विमानों को जाते हुए देख रही थीं, तभी उनकी नजर एक रहस्यमयी चीज पर पड़ी। शुरू में उनको लगा कि वो भी सैन्य विमान है, लेकिन जब उन्होंने देखा तो वो गोलाकार निकला, जिससे वो चौंक गईं।

सिल्वर कलर से आ रही थी चमक
नोएल के मुताबिक ये घटना पिछले साल 27 अक्टूबर की है। उस दिन दोपहर करीब 2.40 पर यूएफओ दिखाई दिया था। वो सिल्वर कलर का था, जिस वजह से उसकी चमक दूर से ही नजर आ रही थी। महिला के मुताबिक उन्होंने उससे पहचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहीं। उनको वो हॉट एयर वैलून लगा, लेकिन उसकी स्पीड देखकर ये साफ हो गया कि वो ये नहीं है। वैसे कनाडा के सैन्य अधिकारियों ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

पाकिस्तान में भी ऐसी घटना
अभी फरवरी में इसी तरह की घटना पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई थी। उस दौरान पॉश इलाके डीएच1 में करीब दो घंटे तक एक रहस्यमयी चीज उड़ती दिखी थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक रहस्यमयी वस्तु काले रंग और त्रिकोणाकार थी। इस मामले में पाकिस्तान सेना या स्पेस एजेंसी का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications