गजब: एक ही बच्चे को महिला ने 2 बार दिया जन्म, डॉक्टर ने वापस पेट में डाला, 11 हफ्ते बाद फिर से हुआ पैदा

गजब: एक ही बच्चे को महिला ने 2 बार दिया जन्म, डॉक्टर ने वापस पेट में डाला, 11 हफ्ते बाद फिर से हुई डिलीवरी

नई दिल्ली, 18 मई। बच्चे को जन्म देना एक मां का सबसे बड़ा सुख होता है। किसी का जन्म एक बार ही होता है, लेकिन मेडिकल साइंस ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि एक बच्चे ने दो बार जन्म लेकर इस बात को गलत साबित कर दिया। जी अमेरिका के फ्लोरिडा में कुछ ऐसा जिसने इस बात को गलत कर दिया। महिला ने एक ही बच्चे को दो बार जन्म दिया। अपने आप में ये दुनिया का पहला मामला है।

 महिला ने एक बच्चे को दो बार दिया जन्म

महिला ने एक बच्चे को दो बार दिया जन्म

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली जैडेन एशले ने अपने बच्चे को दो बार जन्म दिया। पहली बार जन्म के बाद डॉक्टरों ने उसे वापस पेट में डाल दिया, जिसके बाद 11 हफ्ते का इंतजार किया और फिर दोबारा उस बच्चे की डिलीवरी करवाई। बच्चे की मां यानी जैडेन ने खुद इस बात का जिक्र सोशल मीडिया पर किया है, जिसके बाद अब ये खबर खूब वायरल हो रही है।

 2 महीने के बाद फिर से दिया जन्म

2 महीने के बाद फिर से दिया जन्म

फ्लोरिडा की रहने वाली जैडेन एशले गर्भवती थी। प्रेग्नेंसी सब ठीक थी। डॉक्टरों को पता चला कि गर्भ में पल रहे बच्चे की रीढ़ की हड्डी में समस्या है। बच्चे की इस दिकक्त को अगर ठीक नहीं किया जाता तो उसकी जान भी जा सकती है। जैडेन घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वो डॉक्टरों की टीम से मिली, जिन्होंने बताया कि वो बच्चे का ऑपरेशन कर उसे ठीक कर देंगे। ॉक्टर्स की टीम ने प्री-मैच्योर बच्चे को मां के गर्भ से निकाला।

 गर्भ से निकालकर किया ऑपरेशन फिर डाल दिया

गर्भ से निकालकर किया ऑपरेशन फिर डाल दिया

डॉक्टरों को बच्चे की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करनी थी। उन्होंने उसे मां के गर्भ से निकाला और फिर उसका ऑपरेशन किया और दोबारा उसे मां के गर्भ में ही डाल दिया। डॉक्टरों ने बच्चे की ओपन फोएटल सर्जरी की और उसकी बीमारी को ठीक कर उसे वापस मां के गर्भ में रख दिया। जन्म के बाद दोबारा वो मां के गर्भ में दो महीने तक रहा।

11 हफ्ते बाद दोबारा हुआ बच्चे का जन्म

11 हफ्ते बाद दोबारा हुआ बच्चे का जन्म

11 हफ्ते के बाद जैडेन ने बेबी बॉय को जन्म दिया। बच्चे की रीढ़ की हड्डी भी बिल्कुल ठीक है। हालांकि स्पेशल केस के कारण डॉक्टर्स ने बच्चे को उसकी मां के साथ ही निगरानी में रखा है। जल्द ही दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। जैडेन अपने बच्चे को पाकर बहुत खुश हैं। वहीं डॉक्टरों ने कहा है कि बच्चे को कुछ दिन सिर्फ निगरानी के लिए रखा गया है। दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+