8 पुरुषों के 11 बच्चों की मां बन चुकी है महिला, 19 और बच्चे पैदा करने की जताई इच्छा

फाई नाम की महिला ने हाल ही में खुलासा किया कि 8 अलग-अलग पुरुषों से उसने 11 बच्चों को जन्म दिया है।

सोशल मीडिया पर अकसर लोगों के बारे में ऐसी बातें पता चलती हैं, जो समझ से परे होती है। इनमें से कुछ पर तो यकीन करना काफी मुश्किल हो जाता है। अमेरिका में रहने वाली एक महिला इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। महिला के 11 बच्चे हैं, लेकिन चर्चा में रहने का बस ये ही कारण नहीं है। सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ महिला ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि इन बच्चों के पिता भी अलग-अलग हैं। सुनने में काफी हैरान कर देने वाली बात का खुलासा खुद इस महिला ने किया है। लोग भी महिला की ये बात सुनकर काफी शॉक हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टिकटॉकर हैं फाई

टिकटॉकर हैं फाई

फाई नाम की इस महिला के टिकटॉक पर 90 हजार के करीब फॉलोवर्स हैं। अमेरिका के मेम्फिस की रहने वाली फाई सोशल मीडिया पर अकसर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

फाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

फाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

फाई के 11 बच्चे हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बहुत बड़ा खुलासा किया है। फाई बताती हैं कि इतने बच्चे पैदा करने के पीछे उनका सिंपल सा गणित है। फाई बताती हैं कि अगर आपके पास एक पति है और वो चला जाता है, तो आप अकेले रह जाओगे और बच्चों के सिर से भी पिता का साया छिन जाएगा।

सुनिये फाई का गणित

सुनिये फाई का गणित

फाई ने बताया कि अगर मेरे पास 8 पति हैं और अगर इनमें से कोई तीन भी मुझे छोड़कर चले जाते हैं या फिर मर जाते हैं तब भी बच्चों के पास 5 पिता हैं। महिला का गणित सुनकर लोगों का भी दिमाग घूम गया। ये उम्मीदों से परे था कि महिला का इतने बच्चों के पीछे ये लॉजिक हो सकता है।

और बच्चे पैदा करना चाहती हैं फाई

और बच्चे पैदा करना चाहती हैं फाई

फाई के पहले ही 11 बच्चे हैं, फिर भी वे कहती हैं कि उनका रुकने का मन नहीं है। उन्होंने कहा कि वे और बच्चे पैदा करने की योचना बना ही हैं। सिर्फ एक दर्जन तक बच्चों के साथ वे खुश नहीं रहेंगी और ज्यादा बच्चे पैदा करेंगी।

फैंस को बताई अपनी इच्छा

फैंस को बताई अपनी इच्छा

फाई कहती हैं कि वे और 19 बच्चे पैदा करना चाहती हैं। ये सब सुनकर बहुत से लोगों ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर महिला ने कहा कि आप लोग ऐसा कह रहे हैं जैसे मैंने कोई अपराध किया हो।

कई लोगों ने किया फाई का सपोर्ट

कई लोगों ने किया फाई का सपोर्ट

हालांकि, कई लोग फाई को सपोर्ट भी करते दिखे। एक यूजर ने कहा कि मेरी मां के 9 पुरुषों के साथ संबंध रहे हैं। हम लोग ऐसा मानते हैं कि उन्हें 9 बार प्यार हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+