OMG! महिला ने 20 मिनट में दिया 3 बच्चों को जन्म
बलिया। कहते हैं कि बच्चे को जन्म देना पुर्नजन्म से कम नहीं है। एक महिला असीम पीड़ा सहकर बच्चे को जन्म देती है, लेकिन बलिया में जो हुआ वो ईश्वर के चमत्कार से कम नहीं है। यहां एक महिला ने एक-दो नहीं बल्कि एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला ने एक के बाद एक तीनों बच्चों को जन्म दिया। 20 मिनट के भीतर महिला का परिवार तीन बच्चों के आने से खुशहाल हो गया।

20 मिनट में तीन बच्चों का जन्म
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बांसडीह स्थित पीएचसी में रीमा नाम की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टर दीपक और स्टाफ नर्स अनीता ने तीनों बच्चों की डिलिवरी करवाई। तीनों बच्चों के जन्म में करीब 20 मिनट का वक्त लगा।

2 बेटे और एक बेटी का एक साथ जन्म
डॉक्टरों के मुताबिक महिला ने 20 मिनट में दो लड़के और एक लड़की को जन्म दिया। पहले बच्चे का जन्म 7:31 में, दूसरे बच्चे का जन्म 7:42 मिनट में और तीसरे बच्चे का जन्म 7:51 मिनट पर हुआ। 20 मिनट में तीनों बच्चों का जन्म हो गया।

पूरी तरह स्वस्थ हैं बच्चे
डॉक्टर के मुताबिक एक साथ जन्म की वजह से बच्चों का वजन थोड़ा कम है। तीनों बच्चे करीब 2.5 किलो के है। लेकिन तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। मां भी पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्चों के जन्म से रूकनपुरा की रहने वाली रीमा और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है।












Click it and Unblock the Notifications