OMG! महिला को कूड़े में मिला 20 करोड़ का बेशकीमती दुर्लभ हीरा, मिनटों में बदल गई किस्मत
OMG! महिला को कूड़े में मिला 20 करोड़ का बेशकीमती हीरा, मिनटों में बदल गई किस्मत
नई दिल्ली। किस्मत कब पलट जाए किसी को पत नहीं होता। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन में रहने वाली एक पेंशनर्स महिला के साथ हुआ। घर की साफ-सफाई के दौरान महिला को कुछ ऐसा मिला, जिसकी कीमत जान किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए। ब्रिटेन की एक महिला घर की सफाई कर रही थी। घर की आलमारी में पुराने कपड़ों के बीच उसे एक पत्थर मिला। महिला ने उसे साधारण पत्थर समझा और उसे कूड़े के फेंकने की तैयारी कर ली। घर के फालतू सामानों केो साथ महिला ने इसे कूड़े में फेंक दिया, लेकिन उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे सलाह दी कि उसे फेंकने से पहले वो एक बार जांच लें।

कूड़े में फेंका हीरा
कूड़े में मिले उस पत्थर को महिला ने पेंशनभोगी महिला ने Featonby के नीलामीकर्ताओं को भेजा, ताकि उस पत्थर के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। नीलामीकर्ता मार्क लेन ने जब उस पत्थर की जांच की तो हौरान रह गए, वो पत्थर नहीं बल्कि बेशकीमती हीरा निकला। 34 कैरेट के इस दुर्लभ हीरे की कीमत 20 करोड़ रुपए के करीब आंकी गई है। हीरा एक पाउंड के सिक्के से बड़ा है।

20 करोड़ कीमत
महिला ने बताया कि उसने सालों पहले एक कार बूट बिक्री पर इस पत्थर खरीदा था। उसे उसकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं था। सामान्य का पत्थर समझकर उसने उसे घर के किसी कोने में रख दिया था। सफाई के दौरान वो घर से पुराने सामानों को हटा रही थी, तभी उसकी नजर उस पर गई। उसकी कीमत के बारे में जानकार महिला हैरान हो गई। 2 मिलियन डॉलर से भी अधिक कीमत के इस हीरे की अब नीलामी की जा रही है।

होगी नीलामी
महिला ने बताया कि उसे इसकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं था, इसलिए वो उसने घर की सफाई करते समय महिला ने हीरे को कूड़े में फेंक दिया था। महिला ने उस हीरा को अपने बाकी गहनों के साथ एक बॉक्स में रख दिया था। ये बेशकीमती हीरा जांच से पहले तक उसकी घर की उनकी टेबल पर कई सालों तक पड़ा रहा। अब इस 34.19 कैरेट का एच वीएस1 हीर की नीलामी 30 नवंबर को होगी। जिसमें इसकी कीमत 2.7 मिलियन डॉलर रखी गई है। इस हीरे को द सीक्रेट स्टोन' का नाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications