जज्बे को सलाम! अकेले थार लेकर कतर के सफर पर निकलीं 5 बच्चों की मां, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ

अकेले थार लेकर कतर के सफर पर निकलने वाली नाजी नोशी के जज्बे की तारीफ खुद आनंद महिंद्रा ने की है। उन्होंने महिला के जुनून को सराहा है।

Women drove Thar to Qatar

Women drove Thar to Qatar: फीफा वर्ल्ड कप का जोश लोगों में अलग ही देखने को मिलता है। कुछ लोगों में तो सोलो ट्रिप का भी जबरदस्त क्रेज है। घूमने के शौकीन लोग कुछ नहीं सोचते बस सामान समेटा और निकल लिए। ऐसा ही क्रेज एक महिला को भी है, जो 2022 फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए अकेले ही कतर निकल गईं। हैरानी की बात तो ये है कि महिला किसी प्लेन से नहीं, बल्कि अपनी गाड़ी से ही कतर के सफर पर निकल पड़ी। महिला के इसी जुनून और जज्बे पर महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा भी फिदा हो गए।

जोश और जज्बे की मिसाल हैं नाजी

जोश और जज्बे की मिसाल हैं नाजी

अकेले कतर के सफर पर निकलने वाली इस भारतीय महिला का नाम नाजी नोशी है। नाजी 5 बच्चों की मां हैं, जो अकेले ही कतर की यात्रा के लिए निकल पड़ी थीं। केरल के इरिट्टी की नाजी नोशी ने अक्टूबर में कतर की यात्रा शुरू की थी। महिला का लक्ष्य महिंद्रा थार चलाकर ड्रीम वर्ल्ड कप फाइनल के लिए समय पर पहुंचना था।

फीफी देखने के लिए अकेली पहुंची कतर

फीफी देखने के लिए अकेली पहुंची कतर

टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, सोलो मॉम ट्रैवलर नोशी ने कहा कि मैं अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी की हार्ड कोर फैन हूं। मैं अपनी फेवरेट टीम को जीतते और कप लेते हुए देखना चाहती हूं। द ब्रिज के अनुसार, कतर पहुंचने से पहले फुटबॉल की दीवानी महिला ने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब की यात्रा की।

महिंद्रा ने किया जज्बे को सलाम

महिंद्रा को जब महिला की इस वायरल स्टोरी के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसे ट्विटर पर शेयर किया। पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि खुशी है कि मैंने इस वीडियो को शेयर करने से पहले इंतजार किया। अर्जेंटीना और मेस्सी की जीत के साथ, उनकी यात्रा भी एक जीत थी। मैं नाजी नोशी के साहस और उनकी निडर भावना को सलाम करता हूं। थार के आपके भरोसे के लिए धन्यवाद।

टोल प्लाजा के पास बिताई रातें

टोल प्लाजा के पास बिताई रातें

बताते चलें कि नाजी ने टोल प्लाजा और पेट्रोल पंपों के पास अपनी रातें बिताई। नाजी की 31 दिसंबर तक कतर में रहने की योजना है। नाजी नोशी की ये कहानी अब जमकर वायरल हो रही है और लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+