ना लड़ाई ना कोई झगड़ा, फिर भी महिला को नहीं पसंद है अपनी पड़ोसन, अजीबोगरीब वजह जानकर होंगे हैरान
एक महिला को अपनी पड़ोसी इसलिए नहीं पसंद क्योंकि वो जरूरत से ज्यादा अच्छी है। हैरान कर देने वाली इस बात का खुलासा खुद महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया है।
अकसर लोग अपने पड़ोसियों के बिहेवियर या फिर कुछ ऐसी चीजों से परेशान रहते हैं, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। पर क्या करें, कुछ चीजें इंसान को एडजस्ट करनी पड़ती हैं। एडजस्ट नहीं करेंगे तो रोज की लड़ाइयां झेलनी पड़ेंगी। ऐसे में पड़ोसी का गलत बिहेवियर आपको कई बार परेशान कर सकता है। लेकिन एक महिला अपने पड़ोसी की खराब आदत नहीं बल्कि किसी और ही वजह से परेशान है।

महिला ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप
दरअसल, इस महिला को अपनी पड़ोसी से इसलिए परेशान है, क्योंकि उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है, जिसका हिस्सा स्ट्रीट के कुछ अन्य लोग भी हैं। इस ग्रुप के जरिये ये लोगों का अनावश्यक सामान इकट्ठा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

लोगों को खाना खिलाती है पड़ोसन
'द मिरर' की खबर के मुताबिक, स्ट्रीट पर बीमार लोगों के रिकवर होने के बाद ये लोग उनकी मदद करते हैं। अकसर ये मदद ऐसे लोगों को खाना खिलाकर की जाती है। महिला के अनुसार पड़ोसी महिला के दो बच्चे हैं। हाल ही में उसका एक बच्चा हुआ है। और उस महिला को नहीं लगता कि कोई भी उसके जितना अच्छा हो सकता है। इसलिए दूसरी महिला को ऐसा लगता है कि वो सिर्फ अच्छा होने का दिखावा करती है।

रोजाना व्हाट्सएप पर आते हैं मैसेज
मम्सनेट पर एक पोस्ट में महिला लिखती हैं कि महामारी से पहले मेरी पड़ोसी यहां आकर बसी थी। मैं ही शायद यहां पर इतनी जजमेंटल हूं। और यहां हर कोई इस महिला से बहुत ज्यादा प्यार करता है। रोजाना व्हाट्सएप ग्रुप पर कोई ना कोई पूछता है कि क्या किसी के पास ये गेम है, अगर नहीं है तो अपने बच्चों के लिए मैं बाजार से ला रहा हूं। ये देखते ही पड़ोसी 5 सेकेंड के अंदर ही जवाब दे देती है कि मेरे पास ये है।

'किसी की तबीयत खराब हो तो...'
महिला बताती हैं कि एक पड़ोसी हाल ही में बीमार पड़ा और उसने व्हाट्सएप ग्रुप पर कहा कि उसकी तबीयत खराब है। फिर क्या था! मेरी पड़ोसी ने उछलते कूदते रिप्लाई किया कि मैं घर में आकर मदद करूंगी और तुम्हारे लिए खाना बनाऊंगी।

महिला का है छोटा बच्चा
उसका एक छोटा बच्चा है और दो बच्चे थोड़े बड़े हैं। मैं सोचती हूं बस करो। बस करो। इतना अच्छा बनने की कोशिश मत करो। तुम परेशान कर देती हो। इतना अच्छा बनना अब बंद करो प्लीज। महिला ने दावा किया कि इस महिला के बच्चे एक दिन कुछ ब्राउनीज लेकर आए और अपने लिए इसे बनाया। लेकिन इस महिला ने उन्हें फेंक दिया। अपने बच्चों को ब्राउनी ही खाने नहीं देना चाहती। शुक्रिया।

लोगों ने किया रिएक्ट
पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने जमकर कमेंट करना भी शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि ये महिला अपनी पड़ोसी से जलती है इसलिए ऐसी बातें कर रही है। कई लोगों ने दूसरी महिला को मददगार और स्वीट बताया। वहीं कई लोगों ने कहा कि इस महिला का कोई मुकाबला ही नहीं है।

लोगों ने पड़ोसी को बताया स्वीट
एक यूजर ने लिखा कि तुम अजीब साउंड कर रही हो। क्या तुम्हें उससे जलन हो रही है कि कैसे तुम्हारी पड़ोसी इतनी मददगार है। वो तो अच्छी लग रही है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications