सपनों का पीछा कर रही हूं... समुद्र में अचानक 'गायब' हुई महिला, अब आखिरी पोस्ट हो रही है वायरल
60 वर्षीय महिला को हमेशा से ही समुद्र में सर्फिंग सीखने का शौक था। जब फाइनली वो पति के साथ छुट्टियां बिताने गई तो समुद्र में पति के सामने ही लापता हो गई। पति ने ढूंढने की बहुत कोशिश की।

एक 60 वर्षीय महिला पति के साथ छुट्टियां मनाने गई थी और अचानक गायब हो गई। महिला हवाई में पति के साथ गई थी और मावई में तैरने का अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान अचानक पति की नजरों के सामने से ही महिला गायब हो गई। बाद में भी महिला का कोई अता-पता नहीं चला। अब महिला की आखिरी पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

पति के साथ छुट्टियां मनाने गई थी महिला
बताते चलें कि क्रिस्टीन एलन नाम की महिला अमेरिका के बेलिंघम की रहने वाली थीं। वे अपने पति के साथ हवाई में छुट्टियां मनाने गई थी। दोनों 8 दिसंबर को हवाई के माउई में तैरने का अभ्यास कर रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि एक बड़ी सी टाइगर शार्क वहां से गुजरी।

अचानक समुद्र में हुई 'गायब'
इसके बाद ब्लेक की पत्नी क्रिस्टीन वहां से गायब हो गई। मौकै पर मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने शार्क को कुछ खाते हुए देखा। हालांकि, क्रिस्टीन ने भी पत्नी को समुद्र में ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

वायरल हो रहा लास्ट पोस्ट
अब क्रिस्टीन का लास्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वे लंबे अरसे से समुद्र में सर्फ करना चाह रही थीं। फोटो में उन्हें बोर्ड पर चढ़ते हुए भी देखा जा सकता है।

दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि
क्रिस्टीन के अचानक गायब होने से उनके दोस्त भी काफी परेशान हैं। अब सब यही मान रहे हैं कि शार्क ने उन्हें अपना निवाला बना दिया है। कई दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक महिला ने कमेंट करते हुए लिखा कि जिस दिन क्रिस्टीन के साथ ये घटना घटी, वो भी उसी इलाके में थी। कई लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ कि क्रिस्टीन अब इस दुनिया में नहीं हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications