भूत से शादी करने वाली महिला ने लिया तलाक! तंग आकर लेना पड़ा ये फैसला
इस दुनिया में कुछ भी संभव है। कई बार लोग ऐसी कहानियों के साथ सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसी ब्रिटिश गायिका की, जो अपनी एक अजब-गजब कहानी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
शादी करने का लिया फैसला
40 साल की Rocker Brocarde का दावा है कि उनकी शादी एक भूत से हुई थी। सैनिक का ये भूत महिला को इतना पसंद आया कि उसने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन शादी के बाद महिला पति से इतनी तंग आ गई कि अब उसने आखिरकार तलाक ले लिया।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
Brocarde के मुताबिक, इस अजीबोगरीब और डरावनी लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई थी, जब महिला ने सैनिक को अपने रूम में देखा। दोनों को एक दूसरे को पहचानने और अच्छी तरह से जानने में 5 महीने लगे। इसके बाद साल 2022 में हैलोवीन वाले दिन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
वायरल हुआ दुल्हन बनी महिला का वीडियो
अजीब बात तो ये है कि महिला की शादी का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन की ड्रेस में नजर आ रही है और सामने से प्रीस्ट खड़ा हुआ है। इसमें महिला कुछ ऐसी हरकतें कर रही है, मानो वाकई एक अदृश्य इंसान उसके सामने खड़ा हो। महिला का दावा है कि उसकी शादी के बाद बड़ी अजीबोगरीब चीजें होनी शुरू हो गई। हनीमून के वक्त भी उसके अदृ्श्य पति ने कुछ ज्यादा ही शराब पी ली थी।
शादी के बाद हुई परेशान
महिला ने कहा कि एडवार्डो (भूत) का व्यवहार बदलने लगा और वो देखते ही देखते कुछ ज्यादा ही पजेसिव होने लगा। इतना ही नहीं महिला का दावा है कि हनीमून के ही वक्त एडवार्डो कुछ दिनों के लिए गायब भी हो गया। महिला ने कहा कि एडवार्डो के साथ उसका रिलेशनशिप किसी रोलर कोस्टर राइड जैसा हो गया था। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसने भूत से शादी कर कहीं अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती तो नहीं कर डाली।
आखिरकार महिला ने लिया तलाक
इसके बाद महिला ने दावा किया कि उसने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। महिला वहीं गई, जहां दोनों की शादी हुई थी। इसके बाद आखिरकार उसने एडवार्डो संग तलाक लिया और उससे जिंदगी भर के लिए छुटकारा पा लिया। महिला कहती है कि अब उसे ना तो एडवार्डो के होने का अहसास होता है, और ना ही किसी तरह की बातें होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications