खुद से शादी करके 24 घंटे भी नहीं बिता सकी ये महिला, अब तलाक का लिया फैसला

Sofi Maure: 25 साल की सोफी मौरे ने सोशल मीडिया पर हाल ही में घोषणा की कि फरवरी के महीने में उन्होंने खुद से शादी की थी। लेकिन अब महिला ने तलाक का फैसला लिया है।

Woman

Sofi Maure wants to Take Divorce: अकसर लोगों को किसी दूसरे के साथ रहने की बजाय अपना साथ काफी पसंद आता है। ये लोग अपनी कंपनी एन्जॉय करना ज्यादा पसंद करते हैं बजाय कि किसी दूसरे के साथ रहने के। इसी शौक के चलते 25 साल की सोफी मौरे ने फरवरी में खुद से शादी कर ली थी। सोफी की ह्वाइट गाउन में तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं। लेकिन अब सोफी एक बार फिर अपनी शादी और खुद की कंपनी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वजह है- उनका अब तलाक पर विचार करना। जी हां! खुद से शादी करने के बाद अब सोफी खुद के ही साथ 24 घंटे भी नहीं बिता सकीं और तलाक लेने के बारे में सोच रही हैं।

फरवरी में की थी खुद से शादी

फरवरी में की थी खुद से शादी

25 साल की सोफी मौरे ने सोशल मीडिया पर हाल ही में घोषणा की कि फरवरी के महीने में उन्होंने खुद से शादी की थी। सफेद ड्रेस में सोफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सोफी ने ये भी कहा कि उसने शादी का केक खुद ही बनाया था।

सोफी ने बोली ये बात

सोफी ने बोली ये बात

'टाइम्स नाऊ' की खबर के मुताबिक, उन्होंने लिखा कि आज अपनी जीवन के सबसे अहम पलों में मैंने शादी का जोड़ा खरीदा और खुद से शादी करने के लिए केक बनाया। कई लोगों ने जहां सोफी के इस फैसले पर उनका समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने इसे लोगों की अटेंशन अपनी तरफ करने का एक तरीका बताया।

'ये तो मैं भी आराम से कर सकता हूं'

'ये तो मैं भी आराम से कर सकता हूं'

एक यूजर ने कहा कि ये आसानी से मैं भी कर सकता हूं। वैसे खूबसूरत शादी की बधाई। एक दूसरे ने लिखा कि ये सबसे अच्छी शादी है मेरा भरोसा करो। किसी और शख्स के साथ शायद शादी कम भी चले और ज्यादा संघर्षपूर्ण होगा। आपको बधाई हो। वहीं एक और ने कहा कि ये सब कुछ ट्वीट और अटेंशन के लिए है।

लोगों ने सोफी को बताया अटेंशन सीकर

लोगों ने सोफी को बताया अटेंशन सीकर

लेकिन इतनी दुआएं और इतने लोगों की अटेंशन लेने के बाद भी सोफी की शादी ज्यादा लंबे वक्त तक टिक नहीं सकी और सिर्फ 24 घंटे के बाद ही सोफी ने तलाक लेने का फैसला किया। एक और यूजर ने कहा कि शादी के पहले 3 महीनों में एक्सप्रेस तलाक होता है तो आप चिंता ना करें। अच्छे वकील को बुलाओ। वहीं एक ने कहा कि आप अपने आप के साथ ही खड़े नहीं रह सकते।

Recommended Video

    Sologamy: खुद से शादी करेगी लड़की, फे़रे से लेकर Honeymoon तक अकेले ही..| वनइंडिया हिंदी । #Offbeat

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+