ब्रा में 5 जिंदा सांप छिपाकर तस्करी कर रही थी महिला, एक गलती ने एयरपोर्ट पर खोल दी पोल
चीन में एक महिला ने फ्लाइट का टिकट बुक करवाया और बोर्डिंग के लिए एयरपोर्ट पहुंची। उसने सामान चेकिंग के लिए डाला और खुद सिक्योरिटी चेक की लाइन में खड़ी हो गई। इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था।
उसके शरीर की बनावट बहुत ही अजीब लग रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसको एक कमरे में ले जाया गया, वहां पर उसके कपड़े उतरवाए गए। तब पता चला कि महिला पांच जिंदा सांप की तस्करी कर रही थी।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक ये घटना शेनझेन की है। वहां पर एक महिला एयरपोर्ट पर पहुंची थी। वो सांपों की तस्करी करती है। जांच में उसके पास से 5 सांप मिले, जो उसने अपनी ब्रा में छिपा कर रखे थे। उसको देखकर सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए।
मामले में एक अधिकारी ने बताया कि महिला के शरीर का आकार अजीब लग रहा था। इस वजह से महिला सुरक्षाकर्मियों ने उसके कपड़े उतरवा दिए। उसकी ब्रा में पांच जिंदा सांप थे, जिनको जब्त कर लिया गया।
वैसे चीनी अधिकारियों ने महिला के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये भी नहीं पता चला पाया है कि सांप जहर वाले थे या बिना जहर के। इस घटना की वजह से एयरपोर्ट पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही।
बढ़ रही सांपों की तस्करी
फ्लाइट के जरिए सांपों की तस्करी बढ़ती जा रही है। अभी कुछ वक्त पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर भी इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां पर सुरक्षा अधिकारियों को एक बैग मिला, जब उन्होंने उसे खोला तो वो भौचक्के रह गए।
उस बैग में 45 बॉल पायथन, तीन मार्मोसेट बंदर, तीन स्टार कछुए और आठ मकई सांप थे। जांच में पता चला कि वो बैग एक महिला का है, जो मलेशिया से चेन्नई आई थी। हालांकि बाद में उसको गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications