Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

27 साल बाद कोमा से बाहर आई महिला, 4 साल की उम्र से इस पल के इंतजार में था बेटा

नई दिल्ली। जब कई बार कुछ लोग दुर्घटना का शिकार होने के चलते कोमा में चला जाते हैं। या तो वह कुछ दिनों बाद जाग जाते हैं या कभी भी नहीं। लेकिन यूएई के अबू धाबी में रहने वाली महिला मुनीरा पूरे 27 साल कोमा में रहने के बाद जागी है। ये मामला अपने आप में बेहद चौंकाने वाला है। महिला ने उठते ही अपने 4 साल के बेटे का नाम लिया जो अब 32 साल का हो चुका था।

सन 1991 में कोमा में चली गई थी महिला

सन 1991 में कोमा में चली गई थी महिला

मुनीरा साल 1991 में अपने बेटे उमर को स्कूल से लेकर आ रही थी। वह उमर के साथ गाड़ी की पीछे की सीट पर बैठी थी लेकिन जैसे की उसे दुर्घटना का अंदेशा हुआ उसने उमर को खुद के शरीर से पूरी तरह ढंक दिया जिससे मुनीरा को गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान वह कोमा में चली गई। डॉक्टरों ने मुनीरा के परिवार को साफ कर दिया था कि वह कभी नहीं जागेगी लेकिन जब वह अचानक कोमा से बाहर आई तो सभी चौंक गए।

'यकीन था कि एक दिन मां जागेगी'

'यकीन था कि एक दिन मां जागेगी'

अब पूरे 32 साल के हो चुके उमर ने कहा कि उन्हें हमेशा से यकीन था कि एक दिन उनकी मां कोमा से बाहर आएगी और ऐसा हुआ। मुनीरा को सालों से ट्यूब की मदद से खाना खिलाया जा रहा है। लेकिन डॉक्टरों ने साफ कहा था कि उमर मुनीरा के जागने के सपने को भूल जाए वो कभी भी नहीं जाग सकती।

रोज 4 किलोमीटर चलकर मां के पास जाता था उमर

रोज 4 किलोमीटर चलकर मां के पास जाता था उमर

डॉक्टरों की बातों के बावजूद उमर का हौसला नहीं टूटा। उमर सालों से रोज 4 किलोमीटर चलकर अपनी मां से मिलने जाता था और उनसे बात करने की कोशिश करता था लेकिन वह कभी कुछ नहीं बोलती थीं। उमर ने कहा कि उन्हें अपनी मां की सेहत में धीरे धीरे सुधार दिखने लगा था और एक दिन वो सचमुच जागी।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+