VIDEO: खरीदारी के लिए गई महिला की मॉल में हुई डिलीवरी, बड़े आराम से उठकर चली गई

VIDEO: खरीदारी के लिए गई महिला को अचानक हुए लेबर पेन, मॉल में डिलीवरी, गोद में बच्चा ले लौटी वापस

नई दिल्ली। ऐसा कई बार देखने में आता है कि किसी महिला को अचनाक लेबर पेन होने लगता है और खुले में ही डिलीवरी भी होती है। कई बार अस्पताल पहुंचने से पहले भी डिलीवरी हो जाती है लेकिन चीन में एक गर्भवती महिला के साथ जो हुआ, वो चौंकाने वाला है।

woman unexpectedly gives birth while she out shopping

महिला पैदल ही चलकर खरीदारी के लिए आई थी लेकिन उसे मॉल के बाहर ही लेबर पेन शुरू हो गया तो वो दर्द से चिल्लाई। दक्षिण चीन के युनफू में जब तक उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग मदद के लिए आए, उसने बच्चे को जन्म दे दिया था।

कई लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस पहुंची तो नर्स ने महिला को जरूरी दवाई दी। इसके बाद नर्स ने उससे अस्पताल चलने के लिए कहा लेकिन महिला ने इससे इंकार कर दिया।

बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद ही महिला उठ खड़ी हुई। नर्स के उसे प्राथमिक उपचार दे देने तके बाद उसने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वो ठीक है और इसके बाद अपने बच्चे को लेकर घर लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+