लड़की से पंगा लेना स्कैमर को पड़ा भारी, फटाफट Whatsapp पर ब्लॉक करके भागा
महिला ने स्कैमर संग अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया, तो लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने इसे शानदार बताया तो दूसरे ने इसपर फनी रिएक्शन दिया।

Woman trolled scammer: आजकल के समय में स्कैमर्स ने लोगों को लूटने के नए-नए तरीके अपना लिए हैं। पहले कॉल्स और अब व्हाट्सएप के जरिये ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में एक महिला के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ, लेकिन महिला ने उल्टे उसी स्कैमर को ट्रोल कर दिया।
महिला ने शेयर किया पोस्ट
स्कैमर के हाई मैसेज से लेकर आखिरी बातचीत तक के स्क्रीनशॉट महिला ने अपने पोस्ट पर शेयर किए हैं। बातचीत व्हाट्सएप पर हुई है, जिसमें महिला को एक जॉब ऑफर की जाती है।
झांसे में लेना चाहता था स्कैमर
ऑजब महिला स्कैमर को भरोसा दिलाती है कि उसे नौकरी की जरूरत है तो स्कैमर उसे अपने झांसे में लेने की पूरी कोशिश करता है। स्कैमर महिला को एक लिंक पर क्लिक करने और वाडियो को लाइक और सब्सक्राइब करने के लिए बोलता है। स्कैमर कहता है कि महिला को इसके लिए पैसे देने की जरूरत नहीं बल्कि ऐसा करने पर वो महिला को यूपीआई या फिर अकाउंट के जरिये पैसे देगा।
महिला ने दिखाई चालाकी
महिला आखिरी तक उस स्कैमर को ये अहसास नहीं होने देती कि उसे पता लग चुका है कि ये एक जाल है। महिला यूट्यूब में स्कैमर के ही किसी वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजती है। इसके बाद वो कहती है कि उस लिंक पर क्लिप नहीं हो रहा है, तो स्कैमर उसे दोबारा कोशिश करने को कहता है और बोलता है कि जिस लिंक का स्क्रीनशॉट उसने भेजा है, वो लिंक अलग है।
स्कैमर को ऑफर कर दी नौकरी
इसके बाद महिला साफ बोलती है कि मैं जानती हूं ये सब स्कैम है, महिला उल्टे स्कैमर को नौकरी ऑफर करने की बात बोलती है तो तुरंत फ्रॉडर्स उसे ब्लॉक कर देते हैं। अब महिला ने इस पूरी बातचीत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है। जो देखते ही देखते जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
स्कैमर्स से महिला की बातचीत के स्क्रीनशॉट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने इसे शानदार बताया तो एक ने इसपर काफी फनी रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा कि कुछ दिन पहले मुझे भी नौकरी का ऑफर मिला था। मैं जल्द ही रिटायर होने की प्लानिंग कर रहा हूं। एक ने कहा कि मैंने कुछ कम मजेदार किया लेकिन अच्छा मुझे भी लगा।












Click it and Unblock the Notifications