Bengaluru Video: ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाता दिखा कपल, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
Woman takes helmetless Boy on scooter: कई बार लोग ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिख जाते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ऐसा करके वे न सिर्फ अपनी बल्कि आसपास के लोगों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु से सामने आए एक वीडियो में दिखा है, जिसमें एक पति-पत्नी स्कूटी से कहीं जा रहे थे और बच्चे को स्कूटी में ऐसे बैठाया हुआ था, मानो उन्हें किसी बात का डर ही ना हो।
दरअसल, कपल ने अपने 5-6 साल के बच्चे को स्कूटरी के फूटरेस्ट पर बैठाया हुआ था। ना ही बच्चे ने कोई हेलमेट पहना हुआ था। ऐसे में आसपास सफर कर रहे लोग भी काफी हैरान रह गए। ये काफी भयानक भी है क्योंकि बच्चे को चोट लग सकती है वो गिर भी सकता है। या फिर आसपास की गाड़ियों से टक्कर भी लग सकती है। मगर ऐसा लग रहा है मानो पेरेेंट्स को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ता।

सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भी सन्न हैं कि कोई पेरेंट्स भला अपनेही बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं। इस क्लिप को @WTFRising नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें लिखा था कि ऐसा ना करें, कोई पत्थर भी रास्ते में आया तो बड़ी दुर्घटना हो जाएगी। बच्चा जितनी भी जिद करे पेरेंट्स को कई बातों का ख्याल रखना चाहिए।
यूजर्स ने कहा कि इस तरह के माता-पिता कतई ना बनें। इस क्लिप पर रिएक्ट करते हुए महादेवपुरा ट्रैफिक पुलिस ने भी कहा कि इसपर कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने स्कूटी सवार को चालान देते हुए तस्वीर भी शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications