रूस: खाना देने आई थी लड़की को पंजों से जकड़ ऊपर चढ़ गया टाइगर और फिर...

दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक बाघ, साइबेरियन टाइगर को देखकर ही अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इनकी एक दहाड़ से ही सामने खड़ा आदमी डर से कांपने लगता है। इसी साइबेरियन बाघ का शिकार बनते-बनते बची है एक लड़की।

Recommended Video

    Bizarre: जब दुनिया के सबसे खतरनाक Siberian Tiger ने किया इस लड़की पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    मॉस्को। दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक बाघ, साइबेरियन टाइगर को देखकर ही अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इनकी एक दहाड़ से ही सामने खड़ा आदमी डर से कांपने लगता है। इसी साइबेरियन बाघ का शिकार बनते-बनते बची है एक लड़की। बाघ ने अपने पंजों में इस लड़की को इतनी मजबूती से जकड़ लिया था कि इसका बच पाना मुश्किल था लेकिन तभी चमत्कार हो गया।

    Bizarre

    बाघ को खाना देने आई थी लड़की

    बाघ को खाना देने आई थी लड़की

    जू में काम करने वाली ये लड़की बाघ को बाड़े में खाना देने के लिए गई थी। लड़की जब खाना देने के लिए पहुंची तो बाघ ने उसपर हमला कर दिया। किसी की लापरवाही के कारण बाड़े का गेट खुला रह गया था और इसी से निकलकर शेर ने लड़की पर हमला कर दिया। बाघ ने लड़की को अपने पंजों से दबाकर उसके ऊपर चढ़ गया।

    चीख-चीखकर लगाई मदद की गुहार

    चीख-चीखकर लगाई मदद की गुहार

    लड़की की हालत काफी खराब हो गई थी। वो चीख-चीखकर लोगों से उसे बचाने की गुहार लगा रही थी। बाघ के हमले से उसके चेहरे से खून निकलने लगा था। हर कोई लड़की को बाघ का शिकार बनते देख रहा था लेकिन बेड़े में जाने की हिम्मत नहीं हुई। फिर लोगों ने लड़की को बाहर निकालने के लिए तरकीब निकाली।

    बाघ के बेड़ें में फेंके कुर्सियां और टेबल

    बाघ के बेड़ें में फेंके कुर्सियां और टेबल

    उन्होंने बाघ का ध्यान भटकाने के लिए उसपर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। लोगों को आसपास जो मिला, उन्होंने बाघ के बाड़े में फेंकना शुरू कर दिया। कुर्सी, टेबल सभी चीजें फेंकने लगे। बाघ ने जैसे ही लड़की से हट इधर आने लगा वो फौरन वहां से भाग निकली। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    लड़की की हालत गंभीर

    लड़की की हालत गंभीर

    डॉक्टर्स का कहना है कि उसके शरीर पर काफी जख्म आए हैं और उसकी हालत भी गंभीर है लेकिन जान को कोई खतरा नहीं है। दूसरी तरफ जू के अधिकारियों का कहना है कि ये पहला मामला है जब बाघ ने किसी पर हमला किया हो। अधिकारियों ने इसके लिए जांच भी बैठा दी है। साइबेरिया के बाघ दुनिया में सबसे बड़े और सबसे खतरनाक होते हैं। (फोटो साभार: डेली मेल)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+