बिजनेस क्लास टिकट से मां-बाप को दिया सरप्राइज, चर्चा में बेटी का ये गिफ्ट
माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन जिंदगी देने में कोई कसर नहीं रखते। ऐसे में बच्चों का ये कर्तव्य है कि वे न केवल अपने माता-पिता की देखभाल करें बल्कि सालों की मेहनत के बाद उन्हें वो जीवन दें जिसके वे हकदार हैं। इशप्रीत कौर नाम की एक महिला ने कुछ ऐसा किया कि उसके माता-पिता बिल्कुल हैरान रह गए।
दरअसल, महिला ने अपने मां-बाप को बिना बताए फ्लाइट में बिजनेस क्लास की टिकट उनके लिए बुक कर दी। जब उन्हें एहसास हुआ तो उसके माता-पिता बहुत खुश हुए। इस इमोशनल पल को कौर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जहां से ये तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो की शुरुआत में कौर अपने माता-पिता की टिकट खरीदकर सूटकेस पकड़कर आगे जाती दिख रही हैं। इसके बाद महिला अपने पिता को टिकट पकड़ाती है और उसे ध्यान से देखने को कहती है। पहले तो पिता का ध्यान क्लास पर नहीं जाता लेकिन फिर ध्यान से देखने पर उन्हें पता चलता है कि ये तो बिजनेस क्लास की टिकट है। इसके बाद वो काफी हैरान हो गए।
इसके बाद महिला के पिता ने कहा कि पहली बार हमें बिजनेस क्लास में यात्रा करने का मौका मिलेगा। जैसे ही वो बोर्डिंग की तरफ बढ़ते हैं, बार बार उस बिजनेस क्लास के टिकट को देखते हैं।
यहां देखें वीडियो...
देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग महिला की जमकर तारीफ करने लगे। कई लोगों ने माना कि हर बच्चे को मां-बाप को ऐसा ही गिफ्ट देना चाहिए। कई लोगों ने कहा कि अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से सबको मां-बाप को अपने-अपने स्तर पर खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications