रेड लाइट पर रुके वाहन मगर ये लड़की नहीं, बीच सड़क पर लेट-लेटकर करने लगी डांस, VIDEO हुआ वायरल
Voral video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कभी भी और कुछ भी वायरल होने में जरा सा भी वक्त नहीं लगता। कोई भी घटना या चीज थोड़ी हटकर मिले तो उसे लोगों की अटेंशन मिलने में जरा सा भी वक्त नहीं लगता। ट्रैफिक सिग्नल रुकता है तो सारी गाड़ियां भी रुक जाती हैं। गाड़ियों के रुकने का फायदा उठाते हुए एक लड़की ने बीच सड़क पर जब लेट लेटकर डांस किया तो लोगों की निगाहें उसी पर रुक गईं। अब लड़की का ये वीडियो खूब चर्चा में है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि सारी गाड़ियां रेड लाइट पर रुकी हुई हैं। इसमें ज्यादातर रिक्शा और बसें दिखाई दे रही हैं। थोड़ी देर में एक लड़की आती है और बीच सड़क पर नाचने लगती है। ऐसा लग रहा है कि ये कोई सड़क नहीं बल्कि एक डांस स्टेज हो। और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई गाड़ियां ऑडियंस हो।

वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि ऑटोरिक्शा चालक: मैं इस लाल बत्ती को पार करने के लिए जुर्माना भरने को तैयार हूं। वीडियो से ज्यादा कैप्शन मजेदार है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। क्लिप को 12 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। क्लिप देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि कोई शख्स सिग्नल ना तोड़ दे। एक ने कहा कि ये आखिर चल क्या रहा है।
एक ने कहा कि एनिमल फिल्म देखने के पैसे बच गए। मेरा तो सुबह सुबह फ्री में एंटरटेनमेंट हो गया। एक ने कहा कि ये शायद मध्य प्रदेश वाले हैं,. पता नहीं ये सब कैसे सह लेते हैं ये लोग। एक ने वीडियो डालने वाले शख्स से कहा कि आप कहांसे ढूंढ लेते हैं ऐसे नमूनों को सर। एक ने कहा कि एक्सीडेंट्स होने के नए कारण भी मिल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications