ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को दिल्ली की महिला ने जड़े जोरदार थप्पड़, लोग बोले- 'भारी मिश्टेक हो गया सर'
Delhi Women Slap Policeman: एक महिला ने ऑन ड्यूटी पुलिस अफसर को जोरदार थप्पड़ मारे और अब इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला किसी बात पर गु्स्सा होकर पुलिसकर्मी को दे दनादन तमाचे मारे जा रही है।
इस बीच कई लोग महिला को रोकने की कोशिश करने आगे भी आए लेकिन मजाल कि महिला रुक जाए। महिला तो बस जोरदार तमाचे मारे ही जा रही थी।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग
इस वीडियो को ट्विटर पर 'घर के कलेश' नाम के यूजर ने शेयर किया है। अपलोड होने के बाद से वीडियो को 86 हजार लोगों ने देखा है। लोगों का कहना है कि महिला के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की जानी बेहद जरूरी है। क्लिप के कैप्शन में लिखआ है कि महिला और एक ऑन ड्यूटी पुलिस अफसर के बीच सड़क पर कलेश।
गुस्से भरे रिएक्शन दे रहे लोग
पुलिसकर्मी पर इस तरह हाथ उठाने के बाद महिला को सोशल मीडिया पर गुस्से भरे रिएक्शन मिल रहे हैं। कई लोग महिला का ये बर्ताव देखने के बाद हैरान हैं तो कईयों का कहना है कि महिला के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। एक ने कहा कि महिला ने एक पुलिस ऑफिसर को असॉल्ट किया?
एक और मामला आया था सामने
इससे पहले अहमदाबाद से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पुलिस अफसर पर थप्पड़ की बरसात कर रही थी। ये घटना उस वक्त घटी, जब लोग वहां आईपीएल का फाइनल मैच देखने के लिए इकट्ठा हुए थे, जो चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच में था।
सुर्खियां बटोर रहा वीडियो
फिल्हाल महिला और पुलिसकर्मी के बीच मार पिटाई का ये वीडियो ट्विटर पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक यूजर ने कहा कि महिला को लग रहा होगा कि वो बॉडी बिल्डर है। वहीं एक ने कहा कि अगर उसने एक मार दिया तो बवाल हो जाएगा। एक ने कहा कि सड़कों पर महिला कॉन्सटेबल को भी लगाया जाना चाहिए, ताकि ऐसी लड़कियों की अक्ल ठिकाने लाई जा सके।
वायरल हुआ ट्वीट
'गरीब के ऊपर तो लाठियां भांजते हैं'
एक ने कहा कि यही पुलिस वाले किसी गरीब के ऊपर लाठियां भांजने में एक भी मिनट नहीं लगाते। शायद वो महिला अमीर होगी ऐसे में इस बात में कुछ भी गलत नहीं है। एक ने कहा कि इन लोगों को तो सिर्फ तालीबानी ही सुधार सकते हैं। एक ने कहा कि दिल्ली वालों में चुल कुछ ज्यादा ही होती है।












Click it and Unblock the Notifications