महिला ने मांगी Kiss तो शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को चूमा, इतनी सी बात पर ले ली जान
शिकागो, 19 अक्टूबर: अमेरिका में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को 'किस' कर रहा था। पास बैठी लड़की को यह देख जलन होने लगी, उनसे उस शख्स को किस करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने महिला को किस करने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साई महिला ने उस शख्स को गोली मार दी। महिला ने जिस शख्स को गोली मारी वह उसका रूममेट था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ में कर रहे थे तीनों पार्टी
शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इलिनॉइस की रहने वाली 28 साल की क्लॉडिया रेजेंडीज फ्लोरेंस हाल ही में अपने एक 29 साल के दोस्त जेम्स पी जोन्स और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ प्रिजर्व वुडफील्ड अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं। पिछले हफ्ते तीनों एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। जेम्स अपनी गर्लफ्रेंड को किस करने लगे थे।जिसके बाद क्लॉडिया को ईर्ष्या होने लगी। इसके बाद क्लॉडिया ने जेम्स को फिर अपनी गर्लफ्रेंड को किस करने के लिए कहा।

क्लॉडिया ने की Kiss की डिमांड
जेम्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को किस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद क्लॉडिया ने जेम्स की गर्लफ्रेंड से कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड को किस करे मगर गर्लफ्रेंड ने भी क्लॉडिया की इस डिमांड को मानने से मना कर दिया। इससे क्लॉडिया गुस्से आ गया। इतना ही नहीं क्लॉडिया उन दोनों किस करने के लिए दबाव डालने लगी। जब वे नहीं माने तो क्लॉडिया ने तकिया के नीचे रखी जेम्स की पिस्टल निकाली और उसकी तरफ तान दिया।

जेम्स की रिवॉल्वर से ही उसे मारी गोली
इस दौरान जेम्स ने अपना बचाव करते उसे ऐसा करने से रोकने के की कोशिश लेकिन जब तक जेम्स क्लॉडिया को रोक पाता उसने जेम्स के सीने में गोली दाग दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद जेम्स की गर्लफ्रेंड ने तुरंत पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और वहां से बंदूक बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने क्लॉडिया ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।

दावा: क्लॉडिया भी जेम्स से प्यार करती थी
क्लॉडिया ने खुद पर लगे आरोपों को सही बताया है। पुलिस कलॉडियापर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया है। सोशल मीडिया साइट्स पर कई लोगों ने इस खबर के बारे में लिखा है कि क्लॉडिया भी जेम्स से प्यार करती थी और वो उनकी गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाना चाहती थी। बताया जा रहा है कि, क्लॉडिया 3 बच्चों की मां हैं और अपने पति से अलग रहती हैं। फिलहाल क्लॉडिया जेल में बंद है।












Click it and Unblock the Notifications