15 साल की उम्र में मां बन गई थी ये लड़की, 6 बच्चों के बाद की शादी
मेलबर्न। 15 साल की उम्र काफी कच्ची होती है। इस दौरान लिए गए फैसले क्या अंजाम लेकर आएंगे, ये किसी को नहीं मालूम होता। और इस कच्ची उम्र में कोई लड़की प्रेगनेंट हो जाए तो फिर पूरा समाज ही उसपर टूट पड़ता है। कुंवारी लड़कियों का मां बनना भारत में तो क्या, किसी भी देश में मंजूर नहीं किया जाता। लेकिन एक लड़की ने समाज के हर तबके से लड़कर 15 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।


समाज ने बनाया गर्भपात का दबाव
15 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देना उसके लिए आसान नहीं था लेकिन अपने बच्चे के लिए वो सबसे लड़ी। मेलबर्न की रहने वाली शेरोन जेब्बॉर 15 साल की उम्र में पहली बार प्रेगनेंट हुईं। उनकी ये प्रेगनेंसी पेरेंट्स के साथ-साथ पूरे समाज को खली और सभी ने उनपर गर्भपात का दबाव बनाया लेकिन शेरोन ने किसी की नहीं सुनी।

ब्वॉयफ्रेंड ने दिया पूरा साथ
उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनका साथ दिया और उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। शेरोन और उनके ब्वॉयफ्रेंड का रिश्ता बेटी सिमोन के आने से और मजबूत हो गया। दोनों ने साथ में सिमोन की परवरिश का फैसला किया और अपनी फैमिली बढ़ाने के बारे में सोचा। 15-16 साल के दो बच्चों ने जब ये फैसला लिया तो पूरे समाज ने उनपर सवाल उठाए।

6 बच्चों के बाद की शादी
सभी को लगा कि ये फैसला एक दिन गलत साबित होगा लेकिन इस कपल ने हर किसी को गलत साबित कर दिया। शेरोन और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने शादी के बिना ही अपना परिवार बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों ने 6 बच्चों के होने के बाद शादी के बारे में सोचा।

6 बेटियां और 2 बेटे की मां हैं शेरोन
साल 2011 में दोनों ने अपने 6 बच्चों के सामने एक-दूसरे को हमेशा-हमेशा के लिए अपना बनाया। शेरोन ने शादी के बाद भी दो बच्चों को जन्म दिया और आज दोनों की एक बड़ी फैमिली है। शेरोन की 6 बेटियां और 2 बेटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications