महिला ने साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट, अगर पति तलाक लेगा तो 15 सालों तक देना होगा पैसा, लोग बोले- 'चालाक'
महिला के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, अगर उसका पति उसे तलाक देता है तो उसे अपनी पत्नी को 15 सालों तक पैसा देना होगा।

पति पत्नी का रिश्ता बेहद खूबसूरत माना जाता है। लोग शादी के समय ही सात जन्मों की कस्में खा लेते हैं। लेकिन जरा सोचिये अगर ये रिश्ता ही सौदा लगने लगे तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर चर्चित एक कपल की स्टोरी कई लोगों को किसी सौदे से कम नहीं लग रही, तो कई लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। जी हां! कहानी ये कि शादी के वक्त पति और पत्नी के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था, जिसके मुताबिक अगर पति पत्नी को तलाक देता है तो एक या दो नहीं बल्कि पूरे 15 सालों तक पैसा देता रहेगा। ये बात खुद शख्स की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिये बताई है।

15 सालों तक देना होगा पैसा
'द मिरर' की खबर के मुताबिक, टिकटॉक यूजर महिला ने खुद बताया कि वे घर पर ही रहती हैं और कोई नौकरी नहीं करतीं। ऐसे में अगर उनका पति उन्हें तलाक देता है, तो उसे महिला को पूरे 15 सालों तक पैसा देना होगा। अब महिला की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

शादी के वक्त साइन किया था कॉन्ट्रैक्ट
अकसर पति या फिर पत्नी के बीच कोई मसला हो जाता है और बात तलाक तक पहुंचती है तो अगर महिला वर्किंग नहीं है तो पति को एक हिस्सा महिला की आजीविका के लिए देना होता है। जरूरी नहीं कि ये बात हर बार लागू हो। कुछ नियमों के मुताबिक, कोर्ट ये आदेश देता है। लेकिन जिस महिला की हम बात कर रहे हैं, उसने और उसके पति ने शादी के वक्त ही एक बॉन्ड साइन किया हुआ है।

लोगों ने महिला को बताया 'चालाक'
अब लोग महिला की इस बात पर उसे जीनियस बता रहे हैं। लोग महिला को शातिर बता रहे हैं कि कैसे वो घर पर ही है और अगर तलाक होता है तो पति को उसे 15 सालों तक पैसा देना होगा। बता दें कि महिला के टिकटॉक पर 26,000 से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अपने टिकटॉक अकाउंट @lilinkqueen से महिला ने एक वीडियो के जरिये ये बात फैंस को बताई है।

महिला ने क्यों लिया ये फैसला?
वीडियो को 6.3 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। महिला ने बताया कि उसने पहले ही पति के साथ ये कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था ताकि वो किसी ऐसी परिस्थिति में ना फंसे, जो परेशानी पैदा करने वाली हो। महिला हाउसवाइफ है, ऐसे में तलाक के बाद उसे काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती थी। महिला का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications