महिला ने साइकिल पर रस्सी लेकर बनाया कमाल का संतुलन, 30 लाख लोगों ने देखा VIDEO

Woman rides Bicycle: इंटरनेट साहसी करतब दिखाने वाले लोगों के वीडियो से भरा पड़ा है। कई लोग तो एडवेंचर जैसी चीजों के लिए बचपन से ही बने होते हैं बाकि कई लोग प्रैक्टिस करके खुद को ऐसा बनाते हैं। कई अन्य लोग ऐसे भी होते हैं, जो दूसरोंं से प्रेरित होते हैं। हाल ही में ऐसी ही एडवेंटर की शौकीन महिला का क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वो रस्सी का उपयोग करके साइकिल चलाती नजर आ रही है। असंभव सा दिखने वाला ये कारनामा महिला बड़े ही आराम से करती दिख रही है।

साइकिल पर बनाया कमाल का संतुलन
वीडियो को बुशरा नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वो पारंपरिक पोशाक पहनकर बड़े शानदार तरीके से साइकिल चलाती दिख रही हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वो एक स्किपिंग रस्सी खींचती है और चलती साइकिल पर अपना संतुलन बनाए रखते हुए स्किप करना शुरू कर देती है। वो इस जोखिम भरी परफॉर्मेंस को काफी देर तक करती है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मेरे स्टाइल से स्किपिंग।

woman ride bicycle with a rope

4 मिलियन ने देखा वीडियो
7 अक्टूबर को अपलोड किए जाने के बाद से वीडियो ने काफी ध्यान आकर्षित किया है, 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और 4.5 मिलियन व्यूज इस वीडियो को मिले हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स महिला के बैलेंस और टेलेंट को देखने के बाद मंत्रमुग्ध हो गए। महिला के फैंस ने कमेंट सेक्शन अपने रिेएक्शन्स से भर दिया। हालांकि, कई लोगों ने सेफ्टी को लेकर चिंता भी जाहिर की।

कौन है ये महिला?
बुशरा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 मिलियन है। वे खुद को एक सेल्फ लर्न्ड आर्टिस्ट के रूप में बताती हैं और अकसर वे अपने डांस और हैरतअंगेज रूप से साइकिल चलाने के वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+