Dhinchak Pooja 2.0: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर लड़की ने बनाया ऐसा रैप, लोगों को याद आई ढिंचैक पूजा

वायरल वीडियो में लड़की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर रैप सॉन्ग गा रही है। लड़की को देखकर लोगों को ढिंचैक पूजा की याद आ गई।

Credit: @AnamAliPrayer/Twitter

ढिंचैक पूजा एक ऐसा नाम है, जो शायद कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। ढिंचैक के म्यूजिक ने लोगों के दिलों पर एक ऐसी छाप छोड़ी है, जो कभी मिट नहीं सकती। अपने बेसुरे गानों से फैंस के बीच में मशहूर ढिंचैक पूजा को एक वक्त पर लोगों के ताने भी सुनने को मिले, तो दूसरी ओर कई लोगों ने पूजा के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ भी की। अब ढिंचैक पूजा की ही तरह एक और लड़की का गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बनाया गया है। अनम अली नाम की इस लड़की ने ढिंचैक पूजा की ही तरह एक रैप सॉन्ग बनाया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस रैप में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की लड़की ने जमकर तारीफ की है। साथ ही लोगों से इस रैप को राहुल गांधी तक पहुंचाने की अपील भी की है।

राहुल गांधी पर बना डाला रैप

राहुल गांधी पर बना डाला रैप

ढिंचैक पूजा का सेल्फी मैंने ले ली आज गाना तो आप सभी को याद होगा। ऐसा ही एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक लड़की ने भी बनाया है। सुर हूबहू ढिंचैक पूजा से मिलते जुलते हैं लेकिन गाने के बोल कुछ अलग हैं। अनम नाम की इस लड़की का रैप सेल्फी पर नहीं बल्कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर है।

'भारत जोड़ो यात्रा' का वीडियो वायरल

ट्विटर पर अनम ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे राहुल गांधी की खूब तारीफ कर रही हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का इस रैप में जिक्र है। गाना सुनते ही लोगों को ढिंचैक पूजा की याद आ गई और लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन देने लगे।

लोगों को याद आई ढिंचैक पूजा

लोगों को याद आई ढिंचैक पूजा

सेल्फी मैंने लेली आज और स्वैग वाली टोपी जैसे रैप सॉन्ग गाकर ढिंचैक पूजा रातोंरात सनसनी बन गई थी। ऐसा ही एक गाना अब अनम नाम की लड़की का भी जमकर वायरल हो रहा है। जैसे ही ये वीजियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जमकर वायरल होने लगा। लोगों को तुरंत ढिंचैक पूजा की याद आ गई।

'हंसते-हंसते मर गया'

'हंसते-हंसते मर गया'

लोग इस लड़की को ढिंचैक पूजा 2.0 या फिर ढिंचैक पूजा लाइट कहने लगे। एक यूजर ने कहा कि हंसते हंसते मर गया। एक और शख्स ने कहा कि ढिंचैक पूजा की कॉन्पीटीटर आ गई। एक ने लिखा कि आज के लिए बहुत इंटरनेट हो गया बहन।

'ढिंचैक पूजा कहीं बेहतर है'

'ढिंचैक पूजा कहीं बेहतर है'

कई लोगों को ये भी लगा कि अनम से कहीं बेहतर तो ढिंचैक पूजा ही थी। एक यूजर ने कहा कि मैं हमेशा से सोचता था कि ढिंचैक पूजा सबसे घटिया रैपर है लेकिन ये देखकर मैं सोचने लगा हूं कि वो इससे कहीं ज्यादा बेहतर थी।

Recommended Video

    Race 3: Salman Khan के SELFISH गाने के बाद लोगो को आई Dhinchak Pooja की याद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+