घने जंगल में भटकी महिला, 5 दिनों तक सिर्फ शराब पीकर रही जिंदा... VIRAL VIDEO

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला जब विक्टोरिया की यात्रा पर निकलीं तो एक घने जंगल में भटक गई। महिला ने पांच दिनों तक सिर्फ शराब पीकर दिन काटे। हैरत भरा ये मामला अब सुर्खियों में है।

Credit: @VictoriaPolice/Twitter

Woman rescued from jungle: क्या आप बिना खाना खाए जिंदा रहने की कल्पना कर सकते हैं? वो भी एक ऐसे सुनसान जंगल में जहां आपको सिवाए घने जंगलों और खूंखार जानवरों के कुछ ना मिले। टीवी शोज में तो अकसर आपने इस तरह के मामले देखे होंगे। लेकिन क्या रीयल लाइफ में ऐसा संभव है?

एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, जब वो घने जंगलों में फंस गई। 5 दिनों तक महिला ने जंगल में सर्वाइव किया। चारों ओर सिवाए ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।
(वीडियो-नीचे)

पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की है, जहां एक महिला विक्योरिया के हाई कंट्री की यात्रा पर निकली थी। लेकिन फिर रास्ता भटककर महिला जंगल में खो गई। महिला की कार कीचड़ में फंस गई। ना तो मोबाइल में नेटवर्क था और ना ही गाड़ी का जीपीएस काम कर रहा था। इस तरह दिक्कतों के बाद महिला किसी की मदद भी नहीं ले सकी।

नहीं था खाने-पीने का सामान
अब जरा सोच कर देखिये अकेली ये महिला जंगल में इतने खतरों के बीच कैसे रही होगी। कोई भी शिकारी जानवर आकर उसे आराम से अपना निवाला बना सकता था। लिलियन नाम की महिला ने बताया कि उसके पास खाने पीने का कोई खास सामान नहीं था। खाने के नाम पर सिर्फ लॉलीपॉप, नमकीन के कुछ पैकेट और शराब की बोतल थी। बस इन्हीं सब चीजों के सहारे उसने इतने दिन काटे।

रेस्क्यू टीम के उड़े होश
रेस्क्यू टीम ने भी जब ये बात सुनी तो उनके भी होश उड़ गए। जाहिर सी बात है शराब के साथ कोई इंसान भला कैसे जिंदा रह सकता है। टीम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- देखिये वो पल जब एयर विंग ने एक महिला का पता लगाया, जो घने जंगलों में पिछले पांच दिनों से लापता थी। News.com.au ने जानकारी देते हुए कहा कि ये पूरी घटना 30 अप्रैल को हुई।

शराब नहीं पीती थी महिला लेकिन...
पूरी घटना को लेकर स्थानीय पुलिस प्राधिकरण के सार्जेंट मार्टिन टॉर्पे ने हैरत भरी बात बताते हुए कहा कि महिला शराब नहीं पीतीं। वो बोतलें किसी को गिफ्ट में देने के लिए उन्होंने रखी थीं। लेकिन हालात ही कुछ ऐसे थे कि मजबूरन उन्हें इन सब चीजों को लेना पड़ा। वे पानी लेना भूल गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+