'बेबी' को कार के अंदर छोड़ गई महिला, VIDEO देखकर घूम गया लोगों का दिमाग
Viral Video: हर साल छोटे बच्चों या फिर पालतू जानवरों को गाड़ियों के अंदर छोड़ने के चलते कई हादसे हो जाते हैं। लेकिन लोग फिर भी अपनी हरकतों से बाज आते नहीं दिखते। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया।
(वीडियो-नीचे)
गाड़ी में घुट सकता है दम
गाड़ी के अंदर छोड़े गए बच्चे या फिर पालतू जानवरों का शीशे बंद होने की वजह से दम घुट सकता है। चीजें तब और भी बिगड़ सकती हैं, जब गाड़ी का एसी ऑन हो। क्योंकि ऐसा करने से गाड़ी में कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसें बन सकती हैं, जो बच्चों या जानवरों क्या एक वयस्क इंसान की भी जान ले सकती हैं।

'बेबी' को गाड़ी में छोड़ गई महिला
एक्सपर्ट की मानें, तो गाड़ी में 30 मिनट से भी ज्यादा समय तक रहने पर सफोकेशन यानी दम घुट सकता है। क्योंकि गाड़ी में ताजी हवा का सर्कुलेशन नहीं होता। लेकिन कई बार लोग ये सब बातें जानकर भी अंजान बन जाते हैं। एक हालिया घटना इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। जिसमें एक महिला अपने छोटे से बच्चे को गाड़ी में छोड़कर शॉपिंग करने चली गई।
वायरल हो रहा है वीडियो
अब महिला के अपने छोटे बच्चे को गाड़ी में छोड़ने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा गाड़ी के अंदर है और जल्दबाजी में महिला शॉपिंग पर निकल गई। Lad Bible report की एक खबर के मुताबिक, महिला ने अपनी गाड़ी के शीशे पर एक नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था कि मेरा बच्चा ठीक है। उसके पास उसके स्नैक्स और ड्रिंक्स भी हैं। मैं जल्दी आऊंगी।
महिला ने खुद शेयर किया पोस्ट
लोगों ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट देखा, वे अफसोस करने लगे कि कोई इतना लापरवाह कैसे हो सकता है। दिलचस्प बात तो ये है कि खुद इस महिला ने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो देखने पर मामला और भी दिलचस्प हो जाता है, जब नजर आता है कि महिला ने जिस बेबी को कार के अंदर छोड़ा है, वो उसका पति है।
'गलत परिणाम हो सकते हैं'
क्लिप में दिख रहा है कि महिला का पति अंदर बैठकर स्नैक्स और कॉफी का मजा ले रहा है। वीडियो को 5 लाख लोगों ने लाइक किया है और सब इसपर जमकर मजे ले रहे हैं। 30 मिलियन लोगों ने वीडियो को देखा है। कई लोगों ने रील्स का फनी साइड देखा तो कई लोगों ने कहा कि ऐसी चीजों के गलत परिणाम भी हो सकते हैं।
यहां देखें वीडियो...
एक यूजर ने कहा कि जरा मुझे मजे लेने दो। ये काफी शानदार है। एक ने कहा कि उसे जल्द ही पॉटी ब्रेक की जरूरत पड़ सकती है। वरना ये बहुत अच्छा है। और भी कई लोगों ने वीडियो पर फनी रिएक्शन दिए।












Click it and Unblock the Notifications