ऐसा कौन करता है भला! कुत्ते के लिए महिला ने छोड़ी लाखों की नौकरी, हैरान कर देगी वजह

Woman left job for dog: पालतू कुत्तों के लिए लोगों की दीवानगी कोई नई बात नहीं है। लोग कुत्तों के लिए क्या कुछ नहीं करते। अपने पूरा-पूरा वक्त उनके साथ गुजारते हैं। लेकिन एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते के लिए जो किया, वो अपने आप में हैरान कर देने वाला है।

कुत्ते को लेकर परेशान थी महिला
मामला है ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का। जहां महिला इस बात से परेशान थी कि वो जहां भी जाती थी उनका पालतू कुत्ता भी आने की जिद करने लगता था। महिला बाहर जाती तो वो रोने लगता था। वो अपना गुस्सा घर के फर्नीचर पर निकालता था।

Photo_instagram_@Asha Dillon

हर वक्त रोता था कुत्ता
महिला बाथरूम जाती तो वो भी वहीं आने की जिद करने लगता। ऐसे में उसके लिए कुत्ते से दूर रहना काफी मुश्किल हो गया। इसके बाद महिला ने अपनी नौकरी ही छोड़ दी। जी हां! महिला को इस बात का अहसास हुआ कि उसके ऑफिस जाने पर कुत्ता काफी अकेला पड़ा जाता था, ऐसे में उसने अपनी नौकरी छोड़कर पूरा वक्त कु्त्ते के साथ गुजारने का फैसला लिया।

प्रोडक्ट मैनेजर थी महिला
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एक डायटीशियन हैं। इससे पहले 30 साल की आशा प्रोडक्ट डेवलपमैंट मैनेजर थीं। इस नौकरी में उनकी अच्छी खासी सैलरी हुआ करती थी। लेकिन इस नौकरी को लात मारकर कुत्ते संग वक्त बिताने के लिए महिला ने घर पर रहने का फैसला किया। इतना ही नहीं इससे पहले भी महिला कई मल्टीनेशल कंपनियों में नौकरी कर चुकी हैं।

अब खुश हैं आशा
अब महिला काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें अपना ज्यादातर वक्त डॉगी के साथ बिताने को मिल रहा है। महिला ऑफिस का काम करते वक्त काफी परेशान रहा करती थीं। ज्यादातर वक्त उनके दिमाग में अपने कुत्ते की ही चिंता रहती थी। ऐसे में कुत्ते के लिए लाखों रुपये वाली नौकरी छोड़ने वाली आशा की कहानी सुर्खियों में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+