ट्रेन में लगी आग तो 'खतरों के खिलाड़ी' बन गई महिला, बीच नदी में लगा दी छलांग
नई दिल्ली, 22 जुलाई। पुल से गुजर रही एक मेट्रो ट्रेन में गुरुवार की सुबह आग लग गई। इस घटना के दौरान यात्रियों के बीच में अफरा-तफरी मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए ट्रेन की खिड़कियों से ही कूदने लगे। इस दौरान एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी।

ट्रेन में आग को लेकर मची अफरा तफरी
दरअसल ये घटना उस वक्त हुई जब बोस्टन में ट्रेन ठीक मिस्टिक नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। यात्री खिड़कियों की कूदने लगे।

महिला ने नदी में लगा दी छलांग
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही यात्री उन सभी संभव रास्तों को तलाश करने लगे जहां से ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकल सकते थे। अधिकतर यात्री कोच के गेट पास से निकलने लगे। इस दौरान गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई। जान को संकट में देख एक महिला ने इस बीच ट्रेन से सीधे नदी में छलांग लगा दी।

रेस्क्यू के लिए बुलाई गई बोट
जिस वक्त ट्रेन में आग लगी पुल के बीचोबीच पहुंच चुकी थी। इस दौरान महिला ने जब नदी में छलांग लगाई तो वो गहले पानी में जा गिरी। हालांकि इस वो तैरने का प्रयास कर रही थी लेकिन धीरे- धीरे पानी के तेज बहाव में उसे अपने शरीर से नियंत्रण खोते देखा गया। ऐसे में महिला के रेस्क्यू के लिए बोट मंगाई गई। जिसके बाद उसे बचाया जा सका।

मैं बहुत डरी हुई थी- महिला
महिला ने अपनी पहचान छिपाते हुए कहा कि ट्रेन में आग लगने के बाद वो बहुत डर गई थी। उसने कहा 'हमें नहीं पता था कि क्या हो रहा था। यह महामारी की तरह था। मुझे लगता है कि मैं पटरियों पर चलने की तुलना में अभी पानी में सुरक्षित हूं।'

ट्रेन में करीब 200 यात्री थे सवार
मिस्टिक नदी पार करते वक्त बोस्टन के मेट्रो ट्रेन में गुरुवार सुबह ये घटना हुई। हालांकि इस दौरान किसी यात्री नुकसान की खबर नहीं है। जिस वक्त आग लगी ट्रेन में करीब 200 यात्री सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications