जब नहीं मिला कोई दूल्हा, तो लड़की ने कर ली खुद से ही शादी
हर किसी को अपने जीवन में किसी खास शख्स की जरूरत होती है लेकिन साथ ही ये डर भी रहता है कि वो कोई खास मिलेगा भी या नहीं।
Recommended Video

इटली। हर किसी को अपने जीवन में किसी खास शख्स की जरूरत होती है। कोई ऐसा जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिता सके। लेकिन साथ ही ये डर भी रहता है कि वो कोई खास मिलेगा भी या नहीं। इसलिए एक महिला ने अपने राजकुमार का इंतजार करने की बजाय ऐसी शादी रचा डाली जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। ये अपने आप में अनोखी शादी है और आने वाले समय में इसकी मिसालें दी जाएंगी।


रिलेशनशिप के साथ खुद भी टूट गईं
इटली की 40 वर्षीय लौरा मेसी एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइप काफी अच्छी चल रही थी कि एक दिन उन्हें न जाने किसकी नजर लग गई। लौरा का 12 साल का रिलेशनशिप खत्म हो गया और इस ब्रेकअप ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया।

जब नहीं मिला कोई लड़का, तो उठाया ये कदम
लौरा को इस ब्रेकअप से उभरने में काफी वक्त लगा। उन्हें लगने लगा कि अब उनकी जिंदगी में कोई नहीं आएगा और वो जिंदगी भर कुंवारी रह जाएंगी। लौरा ने तब अपनी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

खुद से ही कर ली शादी
लौरा ने तय किया कि अगर 40 साल तक भी उन्हें कोई नहीं मिला तो वो खुद से शादी कर लेंगी। और उन्होंने वाकई ऐसा किया भी। अपनी शादी में लौरा ने 7 लाख रुपये खर्च किए और पूरा खर्चा खुद उठाया। उनकी इस अनोखी शादी में 70 लोग शामिल हुए थे। ऐसी शादियों को सोलोगैमी कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications