शख्स को मरवाने के लिए पत्नी ने हायर किया Hitman, कब्र पर लेटकर पति ने ऐसे खोली सारी पोल

एक शख्स को मरने की एक्टिंग करनी पड़ी, ताकि वो अपनी चालाक पत्नी की पोल खोल सके। शख्स की पत्नी ने उसे मरवाने के लिए किसी को हायर किया था।

Credit: VICE/Youtube

Man fake his own murder: एक शख्स ने जिंदा होते हुए कब्र पर लेटकर मरने का खेल रचा, जिसके चलते वो जबरदस्त सुर्खियों में बना रहा। शख्स के ऐसा करने के पीछे की वजह भी बेहद हैरान कर देने वाली है। कब्र पर लेटकर खुद को मरा हुआ साबित करने के पीछे का कारण यूं ही नहीं था, बल्कि अपनी पत्नी की करतूतों को सामने लाना था। अब शख्स की जबरदस्त प्लैनिंग की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

डराने वाली है शख्स की कहानी

डराने वाली है शख्स की कहानी

पति पत्नी का रिश्ता बेहद मजबूत माना जाता है। परिस्थितियां कैसी भी हों, दोनों एक दूसरे का साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन जरा सोच कर देखिये कि पति को रास्ते से साफ करने के लिए पत्नी किसी और को काम कर रखे तो क्या होगा। सुनने में ये बात कितनी अजीब और डरावनी लगती है लेकिन चर्चा में रहने वाले शख्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

2015 में वायरल हुई कब्र की तस्वीर

2015 में वायरल हुई कब्र की तस्वीर

बॉक्सर रह चुके रेमन की कहानी बेहद दिलचस्प है। साल 2015 में कब्र में लेटे हुए रेमन की तस्वीरों ने खूब बवाल मचाया था। लेकिन ये शॉकिंग तस्वीरें सच नहीं थी, बल्कि पत्नी का सच बाहर निकालने का बस एक जरिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स की पत्नी मारिया ने रेमन को मारने के लिए एक शख्स को हायर किया था।

रेमन ने किया मरने का नाटक

रेमन ने किया मरने का नाटक

जब दोनों तलाक की बस तैयारियां ही कर रहे थे, तो रेमन ने ये पूरा प्लैन किया। लेकिन ये सब रेमन के दिमाग की उपज नहीं थी। बल्कि ये सब प्लानिंग इस पूरे मामले की जांच कर रहे लोगों की थी। जी हां! इन्वेस्टिगेटर्स ने रेमन को ये तरकीब अपनाने के लिए कहा। फॉक्स न्यूज डिजिटल से बात करते हुए रेमन ने कहा कि पहले तो मुझे लगा कि ये लोग मजाक कर रहे हैं। मुझे लगा कि मेरी पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए इन लोगों के पास पर्याप्त सबूत हैं।

साल 2007 में मिले, फिर रचाया ब्याह

साल 2007 में मिले, फिर रचाया ब्याह

एजेंसी ने कहा कि हां हमारे पास सबूत हैं लेकिन वो दो बच्चों की मां है। हम नहीं चाहते कि बाद में कई परेशानी हो। हम आपकी तस्वीर उसे दिखाएंगे तो उसका रिएक्शन सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, रेमन ने बताया कि पत्नी लुलु और वो साल 2007 में मिले थे और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली।

आखिरकार पत्नी को हुई 20 साल की सजा

आखिरकार पत्नी को हुई 20 साल की सजा

शादी के तीन साल बाद ही पत्नी को अमेरिकी की नागरिकता मिल गई, तो उसके बिहेवियर में बदलाव आने लगा। बाद में चीजें इतनी खराब होने लगी कि दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया। लेकिन हद तो तब हो गई जब लुलु उसे मारने की साजिश करने लगी और इसके लिए उसने एक शख्स को हायर भी कर लिया। रेमन को इस बारे में पता चल गया और फिर ये सारी कहानी शुरु हुई। बता दें कि रेमन की पत्नी लुलु को 2016 में 20 साल की सजा सुनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+