डॉक्टर्स ने बोला नहीं बन सकती कभी मां, महिला ने मेनोपॉज के 7 साल बाद दिया बेटी को जन्म

लंदन। हर औरत अपनी जिंदगी में मातृत्व का सुख लेना चाहती है। लेकिन कुदरत कभी-कभी कुछ लोगों से ये मौका छीन लेती है। 47 साल की टेस मॉर्टन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है जो लाख कोशिशों के बाद भी मां नहीं बन पाईं। उन्होंने डॉक्टर, फकीर से लेकर मेडिकल की सभी तकनीकें अपनाई, लेकिन टेस की कोख सूनी ही रही। मगर मेनोपॉज के 7 सालों बाद प्रेगनेंट होकर टेस ने पूरे मेडिकल वर्ल्ड को चौंका दिया है।

Woman Give Birth After Menopause

2003 से कर रही हैं ट्राई

2003 से कर रही हैं ट्राई

टेस ने 2003 में शादी की थी। वो और उनके पति नील तभी से पेरेंट बनना चाह रहे हैं लेकिन टेस बच्चे को कंसीव नहीं कर पा रहीं थीं। बच्चा न होने की वजह से दोनों की जिंदगी में कई परेशानियां आईं। टेस अंदर से पूरी टूट चुकी थीं। मां न बन पाने का दुख उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रहा था।

डॉक्टर्स ने कहा, नहीं बन पाएंगी मां

डॉक्टर्स ने कहा, नहीं बन पाएंगी मां

दोनों ने इसके लिए कई देश भी घूमे। अमेरिका, ब्रिटेन में उन्होंने IVF तकनीक के सहारे भी कंसीव करने की कोशिश की लेकिन फिर भी कोई चमत्कार नहीं हुआ। दोनों ने साल 2008 में आखिरी बार कोशिश की थी और तभी डॉक्टर्स ने उन्हें संकेत दे दिए थे कि टेस जिंदगी में कभी मां नहीं बन पाएंगी।

जब पता चला कैंसर के बारे में...

जब पता चला कैंसर के बारे में...

इसी बीच एक और घटना ने उन्हें बिल्कुल तोड़ दिया। मेनोपॉज के बाद टेस को कई दिक्कतें आईं। डॉक्टर्स ने उन्हें कहा कि वो खुद को बुरी से बुरी घटना के लिए तैयार कर लें। हेल्थ परेशानियों के बाद डॉक्टर्स ने उनका कैंसर का इलाज करना शुरू किया। जब टेस्ट शुरू हुए तो ऐसा खुलासा हुआ जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

किसी को नहीं हुआ यकीन

किसी को नहीं हुआ यकीन

टेस को डॉक्टर्स ने बताया कि उनके अंदर साढ़े तीन महीने का भ्रूण है तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कई बार डॉक्टर्स से पूछा क्या वो वाकई में सच बोल रहे हैं। टेस ने अपने पति को बताया कि उन्हें कैंसर नहीं है, बल्कि वो मां बनने वाली हैं। टेस के केस से पूरी दुनिया के डॉक्टर्स हैरान हैं कि आखिर मेनोपॉज के 7 साल बाद कोई औरत मां कैसे बन सकती है।

आखिर में हुआ चमत्कार

आखिर में हुआ चमत्कार

जब एक साल तक किसी महिला को पीरियड्स नहीं होते, तो उस वक्त को मेनोपॉज कहते हैं। इसके बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। मेनोपॉज शुरू होने के बाद महिलाएं मां नहीं बन सकतीं। इसलिए मेनोपॉज के 7 साल बाद जब टेस मां बनीं, तो मेडिकल की दुनिया का हर व्यक्ति चौंक गया। टेस ने इसी साल जनवरी में एक बेटी को जन्म दिया। (फोटो साभार : टेस मॉर्टन फेसबुक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+