महिला ने पहले चुराई 31 लाख की हीरे की अंगूठी और फिर टॉयलेट में कर दी फ्लश, लेकिन क्यों?
Woman flushed diamond ring: हैदराबाद में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल, राज्य के एक स्किन एंड हेयर क्लीनिक स्टाफ ने महिला कस्टमर की एक बेशकीमती हीरे की अंगूठी चुरा ली और फिर इसे फ्लश में बहा दिया।
हीरे की अंगूठी की कीमत 30.69 लाख रुपये बताई जा रही है। स्टाफ ने पहले तो कस्टमर की रिंग चुराई और फिर पकड़े जाने के डर से इसे फ्लश में बहा दिया। लेकिन पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड के पाइप से ये अंगूठी बरामद कर ली।

पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले ही महीने शहर के पॉश इलाके जुबली हिल्स में हेयर और स्किन क्लीनिक में महिला गई थी। चेकअप करवाते हुए महिला ने अपनी हीरे की कीमती अंगूठी को निकालकर टेबल पर रख दिया। इसके बाद महिला इसे उठाना भूल गई। फिर महिला को इस बात का अहसास हुआ कि वो अपनी अंगूठी भूल गई है तो वापस क्लीनिक पहुंची। लेकिन क्लीनिक में कोई भी मुंह खोलने को राजी नहीं हुआ।
बाद में महिला कस्टमर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। कर्मियों से पूछताछ की गई लेकिन तब भी किसी ने मुंह नहीं खोला। इसके बाद पुलिस सख्त हुई तो एक महिला कर्मचारी ने बताया कि पुलिस के डर के मारे उसने अंगूठी अपने पर्स में रख ली थी। इसके बाद फंसने के डर से उसने क्लीनिक के वॉशरूम के कमोड में अंगूठी को फ्लश कर दिया।
जब महिला कस्टमर ने ये सुना तो उसके होश उड़ गए। फिर पुलिस ने प्लंबर की मदद से पाइपलाइन को खुलवाया और अंगूठी की खोज शुरू हुई। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर प्लंबर की मदद से पुलिस को अंगूठी वापस मिल गई। अब ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications