'अरे ये जंगली...' मेट्रो कोच में पागलों की तरह लड़ती दिखी महिला, जमकर चले लात घूंसे, VIDEO आया सामने

Woman fights in metro: दिल्ली मेट्रो और मुंबई लोकल में रील्स बनाने वालों की भरमार हो चुकी है। आए दिन यहां कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसपर एक बार को कोई भी यकीन ना कर पाए। अब हाल ही में एक और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक महिला अचानक से यात्रियों के बीच से उठ जाती है औऱ फिर किसी एक यात्री से जबरदस्ती मारपीट करने लगती है।

अचानक मारने लगी महिला
ब्लू और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी महिला का व्यवहार बेहद अजीबोगरीब है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महिला का ऐसा व्यवहार देख लोग भी हैरान रह गए और उसे डर की नजरों से देखने लगे। ट्रेन में ही किसी ने ये नजारा अपने कैमरे में कैद कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Delhi metro

जमकर चले लात घूंसे
मामला उस वक्त खूब भड़क उठा, जब महिला के पास बैठने से अन्य यात्रियों को असुविधा होने लगी। अपनी परेशानी को शांति से किसी के साथ शेयर करने की बजाय महिला ने एक यात्री के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद तीखी नोकझोंक होने लगी। इतना ही नहीं महिला ने अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद महिला ने चिल्लाते हुए ये भी कहा कि अपने काम से काम रखो।

लोगों ने कहा- 'ये जंगली...'
जैसे ही वीडियो जारी रहता है, अन्य यात्री उसे 'जंगली' कहते हैं। हैरानी की बात है कि कई लोगों द्वारा इतना सब कहे जाने के बावजूद महिला जो कर रही थी करती रही। उसका आक्रामक व्यवहार जस का तस ही रहा। इस वीडियो को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोगों ने वीडियो देखकर चिंता जाहिर की है कि इस तरह का व्यवहार अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सामान्य होने लगा है।

यहां देखें लड़ाकू महिला का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+