अपने बच्चों को बचाने की कर रही थी कोशिश, 14वीं मंजिल से गिरकर मां की मौत
अपने बच्चे को बचाने के लिए वो बालकनी के सहारे फ्लैट में घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से 14वीं मंजिल से गिरकर मां की मौत हो गई।
कोच्चि। केरल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोच्चि में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से वो 14वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक काक्कनाड़ में वीएसएनएल रोड पर स्थित फ्लैट में मेघा नाम की महिला के साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ। 23 साल की मेघा घर से बाहर कूड़ा डालने निकली की हवा की वजह बॉयोमेट्रिक दरवाजा लॉक हो गया। घर के अंदर 2 साल का उसका बेटा फंस गया।
बहुत कोशिशों के बावजूत भी दरवाजा खुल नहीं सका, जिसके बाद मेघा ने संकरी बालकनी के सहारे घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से वह 14वीं मंजिल गिर गई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मी उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में दमकल और बचाव दल के कर्मियों ने बच्चे को फ्लैट से निकाला ।












Click it and Unblock the Notifications