ऑफिस में ऐसे कपड़े पहनकर पहुंची महिला, HR ने बता दी कसी हुई ड्रेस, वीडियो शेयर किया तो लोगों ने लताड़ा
एक महिला कर्मचारी ने अपनी ड्रेस की वीडियो टिकटॉक पर शेयर की है, जिसमें उसने कहा कि एचआर ने उसकी इस ड्रेस को असहज रूप से तंग बताई गई है। इतना ही नहीं एचआर ने इसे कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ भी बताया।

Woman Employee Dress Code: हर कॉर्पोरेट ऑफिस के अपने-अपने नियम कायदे हैं। ऑफिस में एचआर ड्रेस कोड से लेकर वर्किंग स्टाइल तक सब सेट किए होते हैं, लेकिन इन दिनों एक महिला कर्मचारी का अपने कपड़ों पर बनाया वीडियो टिकटॉक पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एचआर की तरफ से उसे बताया गया कि कि उसकी ड्रेस अनकंफर्टेबली टाइट है और उन्होंने कंपनी के नियम तोड़े हैं।

महिला कर्मचारी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, महिला कर्मचारी मैरी डी ने टिकटॉक पर @notmariedee यूजरनेम से काफी एक्टिव रहती हैं। वो लगातार अपनी वीडियो अपलोड करती हैं। अब उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि कैसे एचआर ने उनकी ड्रेस 'असहज रूप से तंग' बताते हुए उसे पॉलिसी के खिलाफ बताया। हालांकि उन्हें पहनावे में कुछ भी गलत नहीं लगा, लेकिन कई अन्य महिला यूजर्स इसे इसे देखकर अलग तरह से महसूस किया।

ड्रेस कोड के लिए फिर एचआर का टारगेट बनीं मैरी डी
टिकटॉक वीडियो मेकर मैरी डी ने खुद का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती हैं कि उनको एचआर डिपार्टमेंट ने कंपनी की पॉलिसी को तोड़ने का हवाला दिया। बता दें कि यह पहली दफा नहीं है, जब उनको ड्रेस कोड के लिए टारगेट किया गया हो। इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह की शिकायतें करने के लिए कई बार टिकटॉक का सहारा लिया है। एक बार उनकी ड्रेस को धयान भटकाने वाली बताते हुए ऑफिस से घर लौटा दिया था।

बॉडी-हगिंग लॉन्ग स्लीव ड्रेस पहन ऑफिस पहुंची महिला
वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वे रोज नए नियम बनाते हैं!" हालांकि कुछ महिला यूजर्स इन उनको इसके लिए गलत करार दिया है। वीडियो की शुरुआत में महिला कर्मचारी ऑफिस में बैठी हुई हैं और अपने ड्रेस को कैमरे में दिखा रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि फ्रेम में वो अपनी बॉडी-हगिंग लॉन्ग स्लीव ब्राउन मैक्सी स्कर्ट दिखाते हुए खड़ी हैं। कई महिलाओं ने उनको ऑफिस में इस तरह के ड्रेस ना पहनने का सुझाव दिया।












Click it and Unblock the Notifications