कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए छोड़ी नौकरी, आज अपने पैरों से लाखों रुपये कमा रही ये महिला, जानिये कैसे?

Earning from feet: आजकल कंटेंट क्रिएटिंग का ऐसा जुनून लोगों के सिर पे सवार है कि लोग अपना प्रोफेशन छोड़-छोड़ कर इस ओर जा रहे हैं। कई लोग तो इतने पैसे कमा रहे हैं, जिसकी कोई लिमिट नहीं है और जिसके बारे में जानकर किसी के भी होश उड़ जाएं।

हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर अमेलिया ने खुलासा किया कि वो अपने पैरों से ढेर सारे पैसे कमा रही हैं। महिला ने हैरत भरा दावा किया कि वो हर महीने 5 लाख से ज्यादा पैसे कमाती है।

 content creator

कंटेट क्रिएशन के लिए छोड़ी नौकरी
कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए अमेलिया ने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी। इस नौकरी से वो महीने के 2 लाख रुपये तक कमाती थीं। लेकिन अमेलिया के मुताबिक, नौकरी में काम ज्यादा था और पैसे काफी कम थे। ऐसे में उन्होंने कंटेंट क्रिएटर बनकर एक बेहद अलग काम करने का फैसला लिया।

बड़ी संख्या में हैं फॉलोवर्स
28 वर्षीय अमेलिया कहती हैं लोग उन्हें बड़ी संख्या में फॉलो करते हैं। वे अपने पैरों की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ उनका खूब ख्याल भी रखती हैं। लंदन में रहने वाली अमेलिया कहती हैं कि वे इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि उनके नाखून सही हो ताकि उनके पैर खूबसूरत दिखें। उनके पैरों के शौकीन उनके फॉलोवर्स उनके कंटेंट के लिए अच्छी खासी रकम चुकाते हैं।

कब हुआ अहसास?
अमेलिया ने बताया कि वो अपने पैरों से काफी पैसे कमा सकती हैं, इस बात का अहसास उन्हें हाल ही में हुआ। इसके बाद उन्होंने कंटेंट क्रिएटर बनकर इसे अपना प्रोफेशन बना लिया। अमेलिया की funwithfeet नाम की एक वेबसाइट भी है, जिसमें वे अपने पैरों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अमेलिया ने बताया कि इस वेबसाइट के जरिये ही वो अपने ग्राहकों से मिलती हैं और पैसे कमाती हैं।

मुझे लगा कि पैरों से होगी कमाई
वे कहती हैं कि पहले मुझे ये समझने में थोड़ा ही समय लगा कि मैं अपने पैरों से अच्छा खासा पैसा कमा सकती हूं। मैंने टिप्स भेजने के माध्यम से अच्छा पैसा कमाया है। वे कहती हैं कि उनका कंटेंट सबसे अलग है। मैं सिर्फ पैरों की फोटो खींचकर ही सोशल मीडिया पर नहीं डाल देती बल्कि उनका ख्याल रखने के बारे में अपने फॉलोवर्स को जानकारी भी देती हूं।

फॉलोवर्स की अजीबोगरीब मांग
इतना ही नहीं अमेलिया के फॉलोवर्स कभी-कभी उनसे बड़ी ही अजीबोगरीब मांग भी करने लगते हैं। एक फॉलोवर ने उनसे पैरों पर बेक्ड बीन सजा कर रखने को कहा तो एक ने उनसे पैरों पर खाना रखकर फोटो शेयर करने को कहा। अमेलिया कहती हैं कि मैं अपने फॉलोवर्स की डिमांड को ध्यान में रखकर तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी देती हूं।

पैरों का ऐसे रखती हैं ख्याल
अमेलिया अपने पैरों का काफी अच्छी तरह से ख्याल भी रखती हैं। वे साप्ताहिक तौर पर अपने पैरों का पैडीक्योर करती हैं और मसाज भी करती हैं। वे कहती हैं कि फॉलोवर्स को भले ही मालिश का असर ना दिखे लेकिन मुझे पर्सनली लगता है कि अगर पैरों को आराम दो तो फोटो भी बेहतर ही आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+