10 हजार कमाने वाली महिला को चाहिए ऐसा दूल्हा, डिमांड जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
एक महिला की पति की तलाश वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। ये तलाकशुदा महिला है, जिसके बाद बीए़ड डिग्री है और जो सालाना 1.3 लाख रुपये कमाती है। महिला ने अपने लिये ऐसे पति की तलाश की है, जो लोगों के लिए काफी हैरत भरा है।
दरअसल, इस महिला ने अपने लिए जीवनसाथी की ऐसी अजीबोगरीब डिमांड रखी है, वो काफी चौंकाने वाली है। वो एक ऐसे साथी की चाहत रखती है जिसकी सालाना सैलरी कम से कम 30 लाख रुपये या फिर अगर वो एनआरआई है तो ये सैलरी 80 लाख रुपये हो।

इस महिला ने भारत, अमेरिका या यूरोप में रहने वाले जीवनसाथी के लिए अपनी पसंद भी बताई है। इसके अलावा, महिला ने बताया कि उसे घूमना-फिरना और पांच सितारा होटलों में ठहरना पसंद है। उसके होने वाले पति के पास कम से कम 3+ BHK घर होना चाहिए, जहां इस महिला के माता-पिता भी रह सकें।
महिला ने रखी ये शर्तें
महिला ने साफ कर दिया है कि अपने काम के कारण वह घर के कामों को नहीं संभाल पाएगी। इसलिए वो एक खाना बनाने वाले और एक नौकरानी दोनों को काम पर रखना चाहती है। वो अपने ससुराल वालों से अलग रहना चाहती है। एजुकेशन और प्रोफेशन के मामले में वो किसी ऐसे शख्स को प्राथमिकता देती है जो या तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हो या एमबीए या एमएस डिग्री रखता हो।
महिला के इस ऐड को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे रिएक्शन मिले हैं। एक यूजर ने उसकी उम्मीदों और उसकी खुद की सैलरी के बीच इतने फर्क को देखते हुए कमेंट कर कहा कि वो एक अनमैरिड आदमी को चाहती है, भले ही वह तलाकशुदा हो। उसके माता-पिता उसके साथ रहेंगे, लेकिन उसके ससुराल वाले नहीं।
सोशल मीडिया रिएक्शन
एक अन्य यूजर ने उनके लाइफस्टाइल और सैलरी के बीच को लेकर कहा कि वो इतना कम कमाती है और कहती है कि उसका शौक 5 सितारा होटल है। हैरानी की बात है कि इसका मतलब क्या है। इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। कई लोग महिला की भारी-भरकम डिमांड के देखते हुए काफी हैरान हैं।
एक अन्य यूजर ने उनके रहन-सहन को लेकर कहा कि वो अपने ससुराल वालों को बर्दाश्त नहीं कर सकती, मगर चाहती है कि बेचारा आदमी उनके साथ रहने चले आए। वो 11,000 रुपये हर महीने कमाती है और फिर भी उसे नौकरानी और रसोइया चाहिए?












Click it and Unblock the Notifications